सेवन स्टार्स एकेडेमी हेहल में अकीरा 2026: भावनाओं और शुभकामनाओं से सजा विदाई समारोह

Ranchi: आज दिनांक 07.02.2026 को सेवन स्टार्स एकेडेमी हेहल, रांची  के विद्यालय प्रांगण में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य विदाई समारोह “अकीरा 2026” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कक्षा 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा अत्यंत उत्साह एवं समर्पण के साथ किया गया ।

समारोह का शुभारंभ विद्यार्थियों के स्वागत से हुआ

समारोह का शुभारंभ विद्यार्थियों के स्वागत से हुआ। विद्यालय के गायन मंडली द्वारा मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, जिसने पूरे वातावरण को भावविभोर कर दिया। इसके पश्चात विद्या समूह, परी, प्रिया समूह, निशांत समूह, शिवानी एवं अन्य विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया।

विद्यालय के निदेशक महोदय डॉ. बिन्देश्वर बेक ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए जीवन में अनुशासन, परिश्रम एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में कई गतिविधियां भी कराई गई

कार्यक्रम के दौरान “पिक अप द चिट” एवं “म्यूजिकल हंट” जैसे रोचक गतिविधियों ने समारोह को और भी यादगार बना दिया। इसके पश्चात 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। सामूहिक छायाचित्र (ग्रुप फोटोग्राफ) के माध्यम से यादगार पलों को संजोया गया।

समारोह में विद्यालय परिवार द्वारा विद्यार्थियों के लिए सुपाच्य एवं स्वादिष्ट भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी। पूरे कार्यक्रम के दौरान भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। जब विदाई का क्षण आया तो शिक्षकगण एवं विद्यार्थी नम आँखों से अपने सीनियर्स को शुभकामनाओं सहित विदा करते नजर आए।

समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ

समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। “अकीरा 2026” न केवल एक विदाई कार्यक्रम था, बल्कि यह विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभाशंसाओं और आत्मीय आशीर्वाद का एक प्रेरणादायी मंच भी सिद्ध हुआ।

कार्यक्रम में सीमा तिग्गा , सोनामोती तिग्गा , रीतू प्रिया , प्रफुल कुमार बिड , सूरज पटेल , अमर अमीप, सुरेश सिंह , नामलेन पूर्ति , स्मृति नेहा , मधु कुमारी , दीपा कुमारी , पम्मी कुमारी , मनीषा केशरी , दिनेश उराँव , दशरथ तिग्गा , सरस्वती  उराँव , बिपिन मोदी  आदि मौजूद थे !

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img