Advertisement
Advertisement
Advertisement

अक्षरा की ‘कमरिया’ ने मचाया गदर, फैंस से अदाकारा ने की अपील

मुंबई : अक्षरा की ‘कमरिया’- अक्षरा सिंह के गाने का इंतजार फैंस के बीच बेसब्री से होता है.

उनका भोजपुरी गाना ‘कमरिया’ रिलीज हो गया है.

गाना रिलीज़ होने के साथ ही काफी पॉपुलर हो गया. लोग इस गाने को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

गाना रिलीज़ होते ही वायरल हो गया है. यह गाना अक्षरा सिंह के ऑफिसियल यूट्यूब से रिलीज हुआ है.

इस म्यूजिक वीडियो में करण खन्ना के साथ एक्ट्रेस नजर आ रही है.

दोनों की केमेस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है.

दोनों पहली बार एक दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आ रही है.

akshara singh1 22Scope News

अक्षरा का अलग अंदाज

अक्षरा सिंह की सबसे अलग बात तो ये है कि वो अपने गानों और डांस हुक स्टेप्स में वेरिएशन लेकर आती रहती हैं. इसलिए उनके हर एक गाने में एक अलग अंदाज होता है. अक्षरा के इस नए गाने में भी उनका डांस मूव काफी हट कर है. लोग उनका ये म्यूजिक विडियो काफी पसंद कर रहे हैं. अक्षरा और करण इस गाने में जबरदस्त डांस स्टेप्स करते हुए नजर आ रहे हैं. इस गाने की कोरियोग्राफी की हर कोई पसंद कर रहा है.

akshara singh12 22Scope News

इंस्टाग्राम पर भी किया प्रमोशन

अपने गाने के रिलीज के बाद अक्षरा ने इंस्टाग्राम पर 17 मिनट लाइव आकर गाने का प्रमोशन भी किया. अक्षरा ने कहा कि गाना शानदार है, और जिस तरह से लोग इस पर प्यार दे रहे हैं, उससे वे बहुत खुश हैं. वहीं, उन्होंने ‘कमरिया’ गाने पर बहुत सारे रील्स बनाकर उन्हें टैग करने का रिक्वेस्ट भी किया. फैंस को वीडियो शेयर करने की भी अपील की है.

अक्षरा की ‘कमरिया’ : लोगों ने किया पसंद

अक्षरा सिंह ने इस गाने में अपनी आवाज दी है, साथ ही इस म्यूजिक वीडियो में रोल करती हुई नजर आ रहीं हैं. उनके साथ रौशन सिंह ने भी इस गाने को गया है. म्यूजिक भी रौशन सिंह ने ही इस गाने में दिया है. लोग इस म्यूजिक परफॉरमेंस को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. इस गाने को आलरेडी काफी व्यूज मिल चुके हैं.

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

बिहार के इन 8 औद्योगिक क्षेत्रों में खुलेंगी नई इकाइयां, बियाडा...

पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार...

‘सनातन के प्रचारकों को निशाना बनाने से फायदा नहीं’, धीरेंद्र शास्त्री...

देवघर: गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे गुरुवार देर शाम देवघर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के...

बिहार के खिलाड़ियों का सासाराम में जमावड़ा, डीएम दीपक कुमार मिश्रा...

सासाराम: बिहार के रोहतास जिले में गुरुवार से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। जिला मुख्यालय सासाराम के...