पुलिस टीम पर शराबियों ने किया हमला, CCTV फुटेज आया सामने

सिवान : सिवान जिले बड़ी खबर है जहां जीरादेई थाना क्षेत्र के आकोल्ही गांव में शराब एवं शराबियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ है। गिरफ्तार करने गई जीरादेई थाने की पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जीरादेई थाने की पुलिस शराब एवं शराबियों को पकड़ने के लिए पुलिस जब पहुंची तो पुलिस को देखकर शराबी वहां से भागने लगे। इसी दौरान पुलिस ने दौड़ा कर एक शराबी को पकड़ा और उसे गाड़ी में लाकर बैठाया।

Goal 6 22Scope News

पुलिस टीम पर हमला करने वाले धर्मेंद्र साहनी को छुड़ाने में सफल रहे

आपको बता दें कि गाड़ी में शराबी को बैठे जाने के कुछ देर के बाद पकड़े गए शराबी विक्रम को छुड़ाने के लिए उसके घर वाले तथा अन्य गांव के लोग पुलिस से उलझ गए और गाली-गलौज करने लगे। शराबी को पुलिस की गाड़ी से खींचने लगे। वहीं गाड़ी में सवार पुलिसकर्मी ने गांव वालों का वीडियो बनाने की कोशिश की। इसके बाद गांव वालों ने पुलिसकर्मी से मारपीट की। जिसमें बाद एक पुलिस के जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं पुलिस टीम पर हमला करने वाले धर्मेंद्र साहनी को छुड़ाने में सफल रहे।

यह भी देखें :

पूरी वारदात का Video मंदिर में लगे CCTV कैमरे में हुआ कैद

बताया जाता है कि शराब पीने के मामले में पकड़े गए युवक विक्रम साहनी आकोल्ही गांव का ही रहने वाला है। वहीं इस पूरी वारदात का वीडियो मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिस जैसे ही गाड़ी में बैठाती है। शराबी को तबतक गांव वाले पुलिस पर हमला कर दिया। इसके बाद गांववालों ने पुलिस को थप्पड़ मार दिए। वहीं इस मामले में जब थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने साफ इस घटना से इनकार किया है।

यह भी पढ़े : Siwan में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और डीएम मुकुल कुमार गुप्ता पर पथराव…

कुमार रवि की रिपोर्ट

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: बिहार में 33,320 शिक्षक पदों पर...

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026, पटना: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। बिहार लोक सेवा...

Jharkhand SIR Update: झारखंड में वोटर लिस्ट संशोधन तेज, 8.43 लाख...

 झारखंड में SIR के तहत 16 अक्टूबर तक फॉर्म-6 के 8,43,063 और फॉर्म-8 के 5,35,865 आवेदन डिजिटाइज हुए। रांची में नाम जोड़ने और संशोधन...

Anant Singh Road Show: मोकामा में अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी...

Anant Singh Road Show, पटना: बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में रोड शो के दौरान कथित तौर पर नियमों के उल्लंघन का मामला सामने...