सिमडेगा में शराब बेचने से मना किया तो लोगों ने पुलिस टीम पर ही कर दिया हमला

सिमडेगा. जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान पर निकली पुलिस टीम पर हमला हुआ है। इसमें कई पुलिस कर्मी घायल हो गये हैं।

सिमडेगा में पुलिस टीम पर हमला

मिली जानकारी के मुताबिक, आज जिले की जलडेगा पुलिस लम्बोई गांव में लगे साप्ताहिक बाजार में गश्ती पर गयी थी। पुलिस को बाजार में कुछ लोग शराब बेचते हुए दिखाई दिए। पुलिस दल ने बाजार में शराब बेचने से इन लोगों को मना किया। इस पर शराब विक्रेताओं ने ही पुलिस को ही घेर लिया। देखते ही देखते बाजार में मौजूद अन्य लोग भी वहां जमा होने लगे। कुछ देर की बहस के बाद लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया।

घायल पुलिसकर्मी अस्पताल में एडमिट

बताया जाता है कि लोगों ने लाठी, सैंडल और अन्य चीजों से पुलिस पर हमला कर दिया। लोगों ने पुलिस को खदेड़कर भगा दिया। पुलिस वहां से किसी तरह जान बचाकर जलडेगा पहुंची। जलडेगा अस्पताल में घायल पुलिस कर्मियों का इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जलडेगा थाना प्रभारी शशि शेखर और एसआई महेश को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस के सीनियर अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

Himanshu Singh Murder Case: क्या अब खुलेगा हिमांशु सिंह हत्याकांड का...

Himanshu Singh Murder Case: जमशेदपुर में चर्चित हिमांशु सिंह मर्डर केस में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। मामले में नामजद आखिरी फरार आरोपी...

26 साल से जोत रहे थे खेत, अब फसल पर चला...

मधेपुरा : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र से जमीन विवाद का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने एक किसान की वर्षों की...

Chutaru High School Land Dispute: स्कूल की जमीन पर किसने चलाया...

Chutaru High School Land Dispute: गढ़वा जिले के रंका सब-डिविजन के चूतरु हाई स्कूल में स्कूल की ज़मीन पर कब्ज़े और स्कूल जाने के रास्ते...