पटना : बिहार में इसी साल विधानसभा का चुनाव हैं। विधानसभा चुनाव को देखते हुए तमाम राजनीतिक दल चुनावी तैयारी में जुट गई है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस पार्टी के महिला सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लंबा पटना पहुंची और पार्टी स्थित सदाकत आश्रम में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि बिहार की मौजूदा सरकार महिलाओं के लिए कुछ काम नहीं किया है। हम बिहार के 38 जिलों में घुमा और देखा कि महिलाएं पूरी तरीके से बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से त्रस्त है, उसका लाभ नहीं मिल रहा है।
Highlights
कांग्रेस पार्टी महिलाओं के साथ बिहार में खड़ी है – अलका लंबा
कांग्रेस नेत्री अलका लंबा ने कहा कि हमने अभी तक 130 बैठकें बिहार में अभी तक महिलाओं के साथ किया है। लेकिन जो खुल कर समाने आया कि बिहार सरकार के द्वारा कुछ नहीं किया जा रहा है। आज हम घोषणा पत्र जारी कर रही हूं।कांग्रेस पार्टी महिलाओं के साथ बिहार में खड़ी है। महिला की बात कांग्रेस के साथ। आज से दो दिनों तक सदाकत आश्रम में महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद हमलोग बिहार के हर एक गांव जाएंगे और महिलाओं को प्रशिक्षित करेंगे। यह प्रशिक्षित आने वाले विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा। महिलाओं को आधी आबादी की भागीदारी कांग्रेस पार्टी चुनाव में भी देगी। जीविका दीदी के साथ रसोईया का भी मानदेय बढ़ाया जाएगा।
यह भी पढ़े : पप्पू ने कोसी सीमांचल में कांग्रेस को ज्यादा से ज्यादा सीटें देने की कर दी मांग
यह भी देखें :
विवेक रंजन की रिपोर्ट