सभी 2019 से 2022 बैच के छात्रों को गुरुवार शाम तक डॉस्टल खाली करने का आदेश

रांची: रिम्स के निदेशक बंगले में मंगलवार रात छात्रों के ने हंगामा किया थी।  इस मामले की गंभीरता को ध्यान रखते हुए रिम्स प्रबंधन ने सभी 2019 से 2022 बैच के छात्रों को गुरुवार शाम तक डॉस्टल खाली करने का आदेश जारी किया है।

सभी को उनके अभिभावकों के साथ 21 जुलाई को बुलाया गया है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात, डॉस्टल नंबर 4 के कॉमन रूम में जूनियर और सीनियर छात्रों के बीच मारपीट हुई थी।

इसके बाद, रात के करीब 2:10 बजे, पांच-सात लोग रिम्स परिसर में स्थित निदेशक बंगले में जबरन घुस गए और वहां तैनात होमगार्ड के साथ धक्का मुक्की और मारपीट की। उस समय निदेशक बंगले में अकेले थे। इसके बाद पुलिस को बुलाकर छात्रों को बाहर किया गया।

डीन स्टूडेंट डॉ. शिवप्रिय की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें बुधवार शाम, रिम्स के डीन स्टूडेंट डॉ शिव प्रिय के नेतृत्व में सभी हॉस्टल वार्डनों के साथ बैठक हुई। इसमें सत्र 2019 से 2022 तक के सभी छात्र-छात्राओं को 24 घंटे के अंदर हॉस्टल खाली करने का निर्देश जारी किया गया।

सभी को उनके अभिभावकों के साथ 21 जुलाई को बुलाया गया है और सभी से शपथ पत्र लिया जाएगा। यदि कोई इसे नहीं करता है तो उन्हें 1 साल के लिए हॉस्टल से बाहर भेजा जाएगा और 6 माह के लिए क्लासेस से बंचित किया जाएगा।

डीन स्टूडेंट ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा है कि डॉस्टल खाली करने वाले सभी छात्र अपना कमरा खुला छोड़कर जाएंगे। ताला लगा होने पर उसे तोड़ दिया जाएगा, लेकिन सभी समान को निकालने की जिम्मेदारी रिम्स प्रशासन की नहीं होगी। सभी छात्रावास के गेट रात के 10 बजे से सुबह 8 बजे तक बंद रहेंगे। यदि आपात स्थिति में हैं, तो छात्र वार्डन की अनुमति से बाहर जा सकते हैं, और उसकी सूचना छात्र के अभिभावक को दी जाएगी।

इस घटना की जड़ 7 जुलाई को रिम्स हॉस्टल में जूनियर और सीनियर छात्रों के बीच एक बर्थडे पार्टी में थी। रिम्स में डेंटल कॉलेज के पीछे बने पॉवर ग्रिड के रैन बसेरे में एक छात्र की बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था। जिसमें 21-22 बैच के छात्र शामिल थे। इस पार्टी में एक सीनियर छात्र ने एक जूनियर छात्रा के साथ विवादित बात कह दी थी, जिससे नोंकझोंक हुई थी।

इसके बाद, जब इस घटना की जानकारी जेडीए को मिली, तो छात्रों के बीच रेगिंग की शिकायत करवाई गई। इसके पश्चात, डॉस्टल नंबर 4 के कॉमन रूम में दो सीनियर छात्रों को जूनियर छात्रों ने पीटा।

विवाद के चलते, छात्रों के अभिभावक भी रिम्स पहुंचे थे। उसके बाद उन्होंने रिम्स के निदेशक के बंगले में जाने का फैसला किया और वहां उन्हें हमला किया। इसके दौरान, एक व्यक्ति तलवार भी लिए हुए थे। ये छात्रों को सीनियर छात्र नेता को ढूंढ रहे हैं, जिसने इस घटना को उधारी है।

Top of Form

 

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...