गैंगरेप की घटना को दिया अंजाम,सभी आरोपी गिरफ्तार

 चतरा: जिला परिषद कार्यालय में दो सरकारी बाबुओं एवं मयूरहण्ड ब्लॉक नाजीर पर एक महिला के साथ गैंगरेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला के आवेदन पर चतरा सदर थाना में कांड संख्या 300/2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सिमरिया में जिला परिषद की दुकान आवंटित करने के नाम पर महिला के साथ तीनों कर्मियों द्वारा गैंगरेप करने का आरोप लगा है। महिला की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।

पुलिस ने महिला के साथ गैंगरेप करने के आरोपी जिला परिषद के नाजीर मोहम्मद मेराज, कर्मी सौरभ कुमार एवं मयूरहंड प्रखंड कार्यालय के नाजिर निरंजन पांडेय को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों से सदर थाना में पूछताछ के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं पीड़िता को पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिये ले गई है।

पीड़िता के अनुसार सिमरिया में जिला परिषद कार्यालय के द्वारा निर्मित दुकान के आवंटन के नाम पर नाजीर ने दो अन्य कर्मियों के साथ मिलकर महिला के साथ तीन बार गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है।

पीड़िता ने बताया कि नाजीर व दो अन्य आरोपियों ने उसके साथ जिला परिषद कार्यालय परिसर में स्थित उत्सव पैलेस होटल में दो बार व सदर प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित एक घर में एक बार गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद ये लोग उसे ब्लैकमेल कर रहे थे।

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...