पटनाः शिक्षक अभ्यार्थियों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया. कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. मौके पर मौजूद ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर मुरारी ने कहा कि डोमिसाइल कानून को लागू करने के लिए कितनी मशक्कत करनी पड़ी तब जाकर के बिहारियों को उनका हक और अधिकार मिला. लेकिन नीतीश सरकार के द्वारा डोमिसाइल नीति हटाकर बिहारी छात्रों के साथ अन्याय कर रही है. जिसे हम लोग कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे. हम लोगों का आंदोलन जारी रहेगा.


