Advertisment

डोमिसाइल नीति हटा कर बिहार के बच्चों के साथ की गई हक मारी – डॉ संतोष मांझी

पटनाः डोमिसाइल नीति हटाने को लेकर पूरे बिहार की जनता में आक्रोश की लहर है. बिहार सरकार के डोमिसाइल नीति के विरोध में आज शिक्षक अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया. हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) के डॉ संतोष मांझी ने डोमिसाइल नीति के खिलाफ विरोध कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों का  समर्थन किया है. हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री डॉ संतोष मांझी ने कहा कि डोमिसाइल नीति हटाने के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों की मांग का समर्थन करते हैं. डोमिसाइल नीति खत्म कर नीतीश सरकार ने साबित कर दिया कि उन्हें बिहार की जनता नहीं उन्हें केंद्र की सत्ता की लोलुपता ज्यादा प्यारी है.  डोमिसाइल नीति हटा कर हमारे बिहार के बच्चों के साथ की गई हक मारी को बिहार की जनता माफ नहीं करेगी.

इसे भी पढ़ेंः डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

मांझी ने कहा कि डोमिसाइल नीति हटा कर सीएम से पीएम बनने के सपना देखने वाले ने किया बिहारी प्रतिभावान अभ्यर्थियों के साथ खिलवाड़ किया है. उन्होंने कहा कि हमारा पूरा समर्थन होगा डोमिसाइल नीति खत्म करने के विरोध में हो रहे आंदोलन से जुड़े अभ्यर्थियों के साथ. इस नीति को लागू कर पड़ोसी राज्यों की तरह बिहार में भी बिहार के अभ्यार्थियों को मिले मौका.

Patamda Stone Quarry Protest: स्कूल और घरों के पास खनन पर...

Patamda Stone Quarry Protest: पूर्वी सिंहभूम ज़िले के पटमदा ब्लॉक की ओडिया पंचायत के ग्रामीणों ने पत्थर खदान (स्टोन क्वारी) के संचालन के विरोध में...

Adityapur Brown Sugar Raid: सरायकेला में ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा, छत...

Adityapur Brown Sugar Raid: आदित्यपुर पुलिस ने अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश...

PM Surya Ghar Yojana Siwan: मुफ्त बिजली योजना पर प्रशासन सख्त,...

PM Surya Ghar Yojana Siwan: सिवान में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' को सही ढंग से लागू करने के लिए डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर की...