मुजफ्फरपुर लोकसभा और वैशाली लोकसभा के मतगणना की सारी तैयारी पूरी

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर लोकसभा और वैशाली लोकसभा क्षेत्र की मतगणना मुजफ्फरपुर जिला के अहियापुर बाजार समिति में सुबह आठ बजे शुरू हो जाएगी। इसको लेकर मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण मतगणना सम्पन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार की मौजूदगी में मतगणना कार्य में शामिल कर्मियों और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही डीएम और एसएसपी ने संयुक्त रूप से मतगणना केंद्र की तैयारी का घूम-घूमकर जायजा लिया। धारा-144 लगे होने के कारण विजेता प्रत्याशी को जुलूस निकालने के लिए सख्त मना किया गया है।

डीएम और एसएसपी ने मतगणना स्थल की तैयारियों का लिया जायजा

गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र से 26 प्रत्याशी जबकि वैशाली लोकसभा क्षेत्र से 15 प्रत्याशी के भाग्य का फैसला कल होगा। सबसे पहले पोस्ट वैलेट की गिनती होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मतगणना की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।सुरक्षा और पारदर्शिता की दृष्टि से 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि कल 500 पुलिस फोर्स और 100 अधिकारी के अलावे अर्ध सैनिक बलों को लगाया गया है।

यह भी पढ़े : मतगणना को लेकर पूरे पटना जिले में धारा-144 लागू, कई जगहों पर फ्लैग मार्च

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

बिहार में औद्योगिक क्रांति में बड़ा कदम, भोजपुर में 4...

Patna: बिहार का औद्योगिक परिदृश्य तेजी से गति पकड़ रहा है, जहां नए निवेश सीधे तौर पर बुनियादी ढांचे के निर्माण, रोजगार सृजन और...

सरिया को जिला बनाने की मांग पर गूंजा आंदोलन, एकदिवसीय धरना...

Jharkhand : सरिया में जिला बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ती नजर आई। सोमवार को समाजसेवी प्रकाश मंडल के नेतृत्व में अनुमंडल...

आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी क्षतिपूर्ति

पटना : राज्य सरकार मार्च 2026 के तीसरे एवं चौथे सप्ताह में विभिन्न जिलों में आई आंधी-तूफान, असामयिक वर्षापात एवं ओलावृष्टि के कारण फसलों...

Bihar में चीनी उद्योग को मिलेगा नया जीवन, एमओयू पर हस्ताक्षर

Patna: सात निश्‍चय-3 के तहत राज्‍य में गन्‍ना आधारित उद्योगों की स्‍थापना और गन्‍ना विकास एवं विस्‍तार के लिए सोमवार को एग्‍जीविशन रोड स्थित...

सामूहिक अवकाश पर गए 69 राजस्व अधिकारियों पर कार्रवाई

पटना : बिहार सरकार ने सामूहिक अवकाश और सरकारी कार्यक्रमों से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने वाले 69 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारियों के खिलाफ सख्त...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img