आज हड़ताल पर बिहार के सभी डॉक्टर, ये है इनकी मांगे

बायोमेट्रिक अटेंडेंस का कर रहे विरोध, 11 सूत्री मांगों पर अड़े चिकित्सक

पटना : बिहार में आज सभी डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे.

बिहार स्वास्थ्य संघ ने अपनी मांगों के लिए हड़ताल की घोषणा की है.

इससे सूबे भर के अस्पतलों में ओपीडी सुविधा बाधित रहेगी.

बिहार स्वास्थ्य संघ ने बताया बायोमेट्रिक अटेंडेंस के विरोध सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर यह हड़ताल की जा रही है.

सभी डॉक्टर ओपीडी का करेंगे बहिष्कार

बिहार स्वास्थ्य संघ के महासचिव डॉ रंजीत कुमार ने बताया कि

सभी डॉक्टर ओपीडी का बहिष्कार करेंगे, लेकिन आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधा बहाल रहेगी.

उन्होंने बताया कि हड़ताल की सूचना स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव और सभी सिविल सर्जन को दे दी गयी है.

हड़ताल: इमरजेंसी सुविधा रहेगी बहाल

सूबे के सभी अस्पतालों में गुरुवार को ओपीडी में इलाज बंद रहेगा.

हालांकि इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर तैनात रहेंगे. ऐसे में मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है.

राज्य के सभी अस्पतालों पर हड़ताल का असर पड़ेगा.

सरकार ने अभी तक नहीं लिया कोई निर्णय

बिहार स्वास्थ्य संघ ने बताया कि बीते दिनों की गई हड़ताल में सरकार ने

मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है. स्वास्थ्य संघ की बीते दिनों हुई मीटिंग में निर्णय लिया गया है कि सूबे के डॉक्टर गुरुवार को हड़ताल करेंगे.

बिहार स्वास्थ्य संघ ने 11 सूत्री मांग की है. संघ ने बायोमेट्रिक अटेंडेंस लागू करने का विरोध किया है. बिहार स्वास्थ्य संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार अगर मांगों को जल्द से जल्द नहीं मानती है तो सूबे के डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे.

हड़ताल: बायोमैट्रिक अटेंडेंस का विरोध

प्रदेश भर के डॉक्टर एक साथ बायोमैट्रिक अटेंडेंस का विरोध करेंगे. बिहार की राजधानी पटना में आज प्रदेश भर के डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे. जिसके कारण आज मरीजों की उचित देखरेख नहीं हो पाएगी. अगर अस्पताल में भर्ती भी कर लेंगे तो इलाज नहीं हो सकेगा. क्योंकि आज प्रदेश भर के सभी डॉक्टर बायोमैट्रिक अटेंडेंस का विरोध कर रहे है. इसके साथ ही 11 सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल बुलाया गया है.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Saffrn

Trending News

Fuel Shortage in Ranchi: रांची के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल...

 रांची के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति प्रभावित होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। डीलर्स एसोसिएशन...

RIMS Land Scam: रिम्स जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, पूर्व पार्षद...

रिम्स जमीन घोटाला मामले की एसीबी जांच में पूर्व पार्षद सुधा देवी ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने वंशावली प्रमाण पत्र पर फर्जी हस्ताक्षर...

Ranchi Missing Children Case: धुर्वा से लापता तीन बच्चों की तलाश...

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता तीन बच्चों की तलाश में पुलिस जुटी है। हटिया रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में बच्चे दिखाई...

LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर फिर महंगा, रांची में 14.2...

 पेट्रोल-डीजल के बाद अब घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर भी महंगा हो गया है। रांची में 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये बढ़कर...

Jharkhand Weather Alert: आज और कल तेज हवा के साथ बारिश...

 झारखंड के 20 जिलों में रविवार और सोमवार को तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img