घर के सभी सदस्य गये थे अस्पताल, दो बच्चियों को बंधक बना अपराधियों ने…

गोपालगंज: गोपालगंज में बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक घर में घुस कर हथियार के बल पर लाखों रूपये के सामान लूट लिए। घटना गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत सासामुसा बेदुआ मोड़ के समीप की है जहां एक कार से आये हथियारबंद अपराधियों ने घर में मौजूद दो बच्चियों को बंधक बना कर लूटपाट की। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़ें – हरियाणा से जमुई बुला कर युवक की हत्या, मामला सुन पुलिस भी रह गई हैरान…

बताया जा रहा है कि घर की एक महिला इलाज के लिए शहर के अस्पताल में भर्ती है जिसे देखने के लिए घर के सभी सदस्य अस्पताल चले गए थे। घर में बस दो बच्चियां थी और अपराधियों ने इसी दौरान घर में घुस कर दोनों बच्चियों को बंधक बना लिया और लाखों रूपये के जेवर समेत अन्य सामान लूट कर फरार हो गये। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है वहीँ पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें- बिहार के विद्यालयों में अब प्रशिक्षित रासोइया बनायेंगे मध्याह्न भोजन, पटना में आयोजित किया गया…

गोपालगंज से एस के श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...