नए साल पर सभी पार्क रहेंगे बंद, राज्य सरकार के फैसले की राजनीतिक दलों ने की आलोचना

औरंगाबाद : नये साल पर कोरोना गाइडलाइन के नाम पर सभी पार्काें को बंद करने का फैसला राज्य सरकार ने लिया है. राज्य सरकार के इस फैसले की युवाओं से लेकर राजनीतिक दलों ने कड़ी आलोचना की है. औरंगाबाद में भी सरकार के निर्णय की आलोचना हो रही है.

युवाओं ने कहा कि सरकार के इस निर्णय ने नव वर्ष के सेलिब्रेशन पर पानी फेर दिया है. औरंगाबाद शहर में किसी खास अवसर को सेलिब्रेट करने के लिए युवाओं के पास एकमात्र पार्क का ही विकल्प है और युवा इसके लिए शहर के दानी बिगहा के इकलौते पार्क में आया करते हैं. पार्काें की बंदी के सरकार के आदेश ने उनके न्यू ईयर मनाने के उत्साह पर पूरी तरह पानी फेर दिया है.

park1 22Scope News

औरंगाबाद के डीएम सौरभ जोरवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने नये वर्ष पर पार्काें को बंद रखने का आदेश दिया है. इस आदेश के आलोक में जिले के सभी सार्वजनिक पार्क बंद रहेंगे और जिला प्रशासन द्वारा इसका अनुपालन सुनिश्चित कराएगा.

वहीं राजनीतिक दलों ने पार्काें की बंदी के आदेश को लेकर राज्य सरकार खासकर मुखिया नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया है. राजनीतिक दलों के नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साल के अंत से लेकर नये वर्ष के आरंभ तक इन दिनों राज्य भर में समाज सुधार यात्रा पर निकले हुए हैं. उनकी इस यात्रा में लोगों का सैलाब उमड़ रहा है. इस तरह की भारी भीड़ से कोरोना नहीं फैल रहा और पार्काे में एक दिन आम दिनों की अपेक्षा कुछ ज्यादा भीड़ लग जाएगी तो इससे कोरोना फैलने लगेगा. राज्य सरकार का नववर्ष पर पार्काें को बंद करने का फैसला तुगलकी फरमान है. मुख्यमंत्री पहले खुद को सुधारें, तब समाज सुधारने की यात्रा पर निकलें. बगैर ऐसा किये उनके मुंह से समाज सुधार की बात बेमानी लगती है.

रिपोर्ट : दीनानाथ

जानवरों के संरक्षण के प्रति HC गंभीर, राज्य सरकार को लगाई फटकार

Saffrn

Trending News

Assam Politics Update: सत्ता परिवर्तन के संकेत, Tea Garden Workers के...

असम दौरे पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चाय बागान श्रमिकों के मुद्दों को उठाया, कहा—जनता सत्ता परिवर्तन के मूड में।Assam Politics Update रांची:...

Bihar Startup Success Story: युवा उद्यमियों की उड़ान, Startup Bihar योजना...

 बिहार के युवा स्टार्टअप गौरस और सेवासिटी ने Startup Bihar योजना की मदद से बनाई पहचान, 50 हजार यूजर्स तक पहुंचा लोकल बिजनेस।Bihar Startup...

Patna Crossword Winners 2026: ACAD Quiz में बिहार के खिलाड़ियों का...

 पटना के छात्रों ने ACAD Crossword प्रतियोगिता 2026 में स्कूल और कॉलेज श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया, देश-विदेश के प्रतिभागियों ने भी दर्ज...

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार...

 तेजस्वी यादव 5 अप्रैल को रांची में राजद नेताओं के साथ करेंगे अहम बैठक, संगठन विस्तार और रणनीति पर होगा मंथन।Tejashwi Yadav Ranchi Visit...

1 करोड़ का इनामी माओवादी Prashant Bose का RIMS में निधन,...

Ranchi: रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। कुख्यात प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य Prashant Bose (किशन दा) का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img