Dhanbad : प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल प्रशासन और परिजनों के बीच तनातनी, मौके पर पहुंची पुलिस…

Dhanbad : धनबाद के भुईफोड़ स्थित दास हॉस्पिटल में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मृतका की पहचान गोबिंदपुर थाना क्षेत्र के बड़ा नवाटाड़ गांव निवासी हसीना खातून के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि इलाज में गंभीर लापरवाही की गई, जिसके चलते महिला की जान चली गई।

ये भी पढ़ें-  Breaking : राहुल गांधी को बड़ी राहत, चाईबासा कोर्ट से मिली जमानत… 

Dhanbad : सोमवार शाम कराया गया था भर्ती

मिली जानकारी के मुताबिक हसीना को सोमवार शाम करीब 4 बजे गंभीर अवस्था में दास हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार की रात डिलीवरी के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। जैसे ही यह सूचना परिजनों को मिली, वे आक्रोशित हो उठे। मृतका के परिजन और ग्रामीणों के साथ जिला परिषद सदस्य सोहराब अंसारी भी अस्पताल पहुंचे और लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

Hazaribagh : 40 वर्षों से निभा रहे अनोखी आस्था, हर पूर्णमासी सुल्तानगंज से पैदल पहुंचता है वैद्यनाथ, साल में 13 बार करता है बाबा को जलाभिषेक

Dhanbad : 6 लाख रुपये का मुआवजा देने के बाद मामला शांत

घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और परिजनों के बीच तनाव बढ़ गया। परिजन डॉक्टरों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग करने लगे। घंटों चली बातचीत और समझौते के बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से मृतका के परिजनों को 6 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया, तब जाकर मामला शांत हुआ।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh सांसद मनीष जायसवाल ने एनटीपीसी प्रमुख से की मुलाकात, विस्थापितों के हक में उठाई आवाज 

वहीं अस्पताल के संचालक डॉ. राकेश जिंदल ने सफाई देते हुए कहा कि महिला को पहले ही गंभीर स्थिति में दूसरे अस्पताल से रेफर किया गया था। उनके अनुसार, महिला की हालत पहले से ही नाजुक थी और उन्हें समय पर रेफर किया गया था। इस घटना ने निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और इलाज के स्तर पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की जांच की मांग उठ रही है।

अनिल पांडे की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें++++

Jamshedpur : बॉयफ्रेंड के साथ हुआ झगड़ा, नदी में कूदी युवती, तलाश में जुटी प्रशासन… 

Garhwa : “इस्लाम कबूलो वरना जेल जाओ”-मुखिया पर मजदूर परिवार को धमकाने का आरोप 

Bokaro में लव जिहाद! तीन बार रचाई शादी, चौथी बार पकड़ा गया… 

Dhanbad : नहीं दी रंगदारी तो फल दुकानदार पर जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस… 

Breaking : दिशोम गुरु शिबू सोरेन पंचतत्व में विलीन, सीएम हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि… 

Delhi : लाल किला में घुसने की कोशिश: छह बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, पूछताछ जारी 

Giridih : गैस टैंकर हादसे में एक और महिला की मौत, मल्हेत गांव में पसरा मातम 

 

Rohini Acharya Unity Formula: रोहिणी आचार्य का तेजस्वी यादव और प्रशांत...

Rohini Acharya Unity Formula, पटना: बिहार की राजनीति में विपक्षी दलों के बीच एकजुटता को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता...

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार में 4 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों...

Bihar IAS Transfer 2026, पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए चार IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को Yonex-Sunrise झारखंड स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सह सेलेक्शन ट्रायल-2026 का शुभारंभ हुआ। गांडेय विधायक...