बाघमारा में 25 लाख रुपये के साथ युवक लापता, परिजनों ने एसडीपीओ से लगाई गुहार

बाघमारा. सोनारडीह थाना अंतर्गत तेतुलिया न्यू क्वॉर्टर निवासी BCCL कर्मी मंगर दास का 19 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार 25 लाख रुपये के साथ पिछले चार सप्ताह से गायब है। इसका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। इसके बाद परिजनों ने युवक की खोजबीन के लिए बाघमारा एसडीपीओ महेश कुमार प्रजापति से गुहार लगाई है।

मामले में परिजनों ने बताया कि दो बेटियों की शादी के लिए 25 लाख रुपये का बैंक से लोन लिये थे। दिसंबर माह में लोन सैंक्शन होने के बाद एसबीआई बिलबेड़ा शाखा से रकम आ गयी। वहीं 17 जनवरी को छोटे पुत्र मुकेश गायब होने पर बैंक खाता अपडेट कराए जाने पर पता चला कि एक माह के अंदर 25 लाख रुपये की निकासी विभिन्न माध्यमों से की गई है।

वहीं दो बेटियों की शादी मार्च में होनी है। इसके कारण लोन लिया था। अब परिजन को बेटी की शादी के साथ-साथ गायब बेटे की भी चिंता सता रही है।

बाघमारा से सूरजदेव मांझी की रिपोर्ट

Nirsa Encounter: आनंद वाटिका में एनकाउंटर स्थल की जांच, रांची से...

Nirsa Encounter: हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका अपार्टमेंट में कुख्यात शूटर सागर उर्फ शिबू के साथ हुए एनकाउंटर के बाद शुक्रवार को रांची से फॉरेंसिक टीम...

RSS Office Blast ED Raid: लोहरदगा में ED की छापेमारी, आरोपी...

RSS Office Blast ED Raid, लोहरदगा: रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को...

Aseem Mandal Arrest: 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ...

Aseem Mandal Arrest, जमशेदपुर: लंबे समय से माओवादी संगठन से जुड़े रहे असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस...