चुनाव के बीच धनबाद में वाहन चेकिंग के दौरान 13.38 लाख रुपये बरामद

धनबाद. विधानसभा चुनाव को लेकर धनबाद पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में मैथन स्थित इंटर स्टेट चेक पोस्ट पर 2 अलग-अलग वाहनों से क्रमशः 1 लाख 38000 रुपये एवं एक अन्य वाहन से 10 लाख रुपये बरामद किये गये हैं। वहीं बरवाअड्डा थाना इलाके में एक वाहन से 2 लाख रुपये जब्त हुए हैं, जबकि 9 वारंटी गिरफ्तार हुए हैं। गोविन्दपुर थाना इलाके से भारी मात्रा में शराब जब्त हुई और वहां भी दो लोग गिरफ्तार हुए हैं।

चुनाव के बीच धनबाद में वाहन चेकिंग

वहीं 10 लाख रुपये की जब्ती की सूचना इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को दे दी गई है। मैथन इंटर स्टेट चेक पोस्ट से कल रात से अब तक कुल 16 लाख 5 हजार 440 रुपये एवं 30 बोतल बियर की बरामदगी हुई है। साथ ही एक लग्जरी कार भी जब्त हुई है।

बता दें कि, उपायुक्त माधवी मिश्रा एवं एसएसपी हृदीप पी जनार्दनन ने विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से धनबाद जिले की परिधि में 11 इंटर स्टेट चेक पोस्ट तथा 5 इंटर डिस्ट्रिक्ट चेक पोस्ट बनाये हैं। जहां जिले में प्रवेश करने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। डीएसपी मुख्यालय वन शंकर कामती ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।

धनबाद से राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...