तीन हफ्ते से लापता है युवक, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

बाघमाराः धनबाद के बाघमारा तेतुलमारी थाना अंतर्गत हनुमान गढ़ी निवासी दीपक पासवान कई दिनों से लापता है। जानकारी के अनुसार दीपक सेवानिवृत्त टाटा कर्मी सुरेंद्र पासवान का पुत्र है जो कि गत 28 नवंबर से लापता है। जिसका अबतक कोई पता नहीं चला है।

ये भी देखें- 4 साल में हेमंत सरकार ने सिर्फ छात्रों को ठगने का किया काम,युवा सरकार को सत्ता से हटाने का करेगी काम

मामले में परिजनों ने जानकारी देते हुए कहा कि दीपक हमेशा की तरह इधर-उधर घूमने के लिए घर से सुबह करीब नौ बजे घर से निकला और फिर आजतक वापस नहीं आया। काफी देर होने के बाद हम सभी ने सम्भवतः कई जगहों पर जाकर खोजबीन की पर कहीं पता नहीं चला।

मामलें में थाने में मामला दर्ज

मामले को लेकर तेतुलमारी थाना में गुमशुदगी के सम्बंध में लिखित शिकायत देकर मदद की गुहार लगाई गई है। परिजनों ने यह भी जानकारी दी है कि दीपक मानसिक रूप से बीमार था। चिकित्सकीय परामर्श के बाद उसकी तबियत काफी ठीक था, साथ ही महाराष्ट्र के पुणे में एक निजी कम्पनी में कार्यरत भी था।

परिजनों को अनहोनी की है आशंका

किसी अनहोनी की आशंका दीपक के माता-पिता को दिन-रात सता रही है। एक तरफ जहां घर के पुरूष सदस्य आस- पास सहित सम्बन्धियों से सम्पर्क करते हुए झारखंड से लेकर बिहार तक खोजबीन कर रहे हैं। वहीं दीपक की माँ का रो- रो कर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें- तालाब में समा गई 4 जिन्दगियां, डूबने से 4 मासूम बच्चों की मौत

अपनी बेटे की आने की आस में रात के समय में भी सड़कों पर देखने चली जा रही है। परिजनों ने 7667113727, 8409018009,8757311747 सम्पर्क सूत्र जारी करते हुए आमजनों से मदद की गुहार लगाई है।

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...