हजारीबाग के जिला शिक्षा अधीक्षक कौन? नये ने खुद पदभार लिया, पुराने कुर्सी छोड़ने को नहीं तैयार

हजारीबाग. जिले के शिक्षा विभाग में एक नाटकीय घटना देखने को मिल रही है, जहां नये जिला शिक्षा अधीक्षक आकाश कुमार ने खुद पदभार ग्रहण कर लिया है, लेकिन पुराने जिला शिक्षा अधीक्षक संतोष कुमार अपना पदभार छोड़ने को तैयार नहीं है और अभी भी अपने केबिन में बैठे हुए हैं।

वहीं नये शिक्षा अधीक्षक आकाश कुमार खुद पदभार ग्रहण करने के बाद बगल के रूम में बैठे हैं। पुराने शिक्षा अधीक्षक का कहना है कि जब तक उनकी नियुक्ति नहीं हो जाती तब तक वह अपने पद पर बने रहेंगे। वहीं नये शिक्षा अधीक्षक आकाश कुमार बताते हैं कि नियमतः अब कागजों पर हस्ताक्षर उनका होना चाहिए।

हालांकि अब देखना है कि इस मामले में आगे क्या कुछ होता है। लेकिन सूत्रों से पता चला है कि पदभार ग्रहण करते वक्त नये शिक्षा अधीक्षक को पुराने शिक्षा अधीक्षक ने अपने केबिन में घुसने तक नहीं दिया है एवं उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया गया।

हजारीबाग से शशांक शेखर की रिपोर्ट

झारखंड SIR : 31 अक्टूबर तक जुड़वाएं वोटर लिस्ट में नाम,...

रांची: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का सबसे अहम चरण अब अपने अंतिम सप्ताह में है। जिन पात्र नागरिकों का...

Mumbai Indians New Head Coach: कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के...

 मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को नया हेड कोच नियुक्त किया है। खिलाड़ी और बैटिंग कोच के बाद अब पोलार्ड संभालेंगे टीम की कमान।Mumbai...

Jio IPO Record: कमजोर बाजार में जियो IPO ने मचाया धमाल,...

 Jio IPO में 7.40 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड मांग आई। 1.38 करोड़ से अधिक आवेदन और 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद 26 अक्टूबर...