अमन सहगल ने 139 रैंक लाकर UPSC में लहराया परचम

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के अगमकुआं थाना अंतर्गत दाउद बीगहा मोहल्ले के रहने वाले अमन कुमार सहगल ने लोक सेवा आयोग (UPSC) में 139 रैंक लाकर परचम लहराया। इससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उन्हें आईएएस पद प्राप्त हुआ है। कुम्हरार दाउद बिगहा के रहने वाले अमन कुमार सहगल ने भारतीय सिविल सेवा में उत्तीर्ण कर अपने क्षेत्र का नाम तो रोशन किया ही है साथ ही बिहार का नाम भी रोशन किया है।

स्थानीय लोगों ने जमकर पटाखे छोड़े और बैंड बाजा बजवाया। साथ ही केक काटकर मिठाइयां भी बांटी। अमन सहगल के घर पर उनके संबंधी से लेकर स्थानीय तमाम लोग पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। वहीं राजद के अनिल कुमार साधु ने भी पहुंच कर आशीर्वाद दिया।

UPSC में लहराया परचम –

उन्होंने कहा कि अमन कुमार सहगल हमारे परिवार के सदस्य हैं। भारतीय सिविल सेवा (UPSC) में आने से हम लोगों को काफी खुशी हुई है। भगवान से प्रार्थना करते हैं इसी तरह यह आगे बढ़ते रहें और देश का नाम रोशन करते रहें। वहीं अमन कुमार सहगल ने कहा कि पहली प्राथमिकता मेरी यह होगी की जो सेवा की भावना है जो हमारे लोग हैं समाज के लोग हैं सभी को उचित न्याय मिले। उन्होंने बिहार के युवा लोगों से अपील की कि आप नौकरी पर ज्यादा भरोसा मत रखें, अपना व्यवसाय और अपनी कंपनियों शुरू करें।

इकोनॉमी मजबूत करें तभी सभी का विकास होगा और सभी काम होंगे। एक सरकारी नौकरी के भरोसे भी नहीं रहना चाहिए। अमन कुमार सहगल ने अपने परिवार के बारे में कहा कि इन लोगों के सहयोग और आशीर्वाद से मैं यह मुकाम हासिल किया हूं और UPSC परीक्षा में उत्तीर्ण किया हूं। आगे समाज के तमाम लोगों का सेवा करता रहूंगा यही मेरी इच्छा है।

यह भी पढ़े : आखिर बार-बार CM नीतीश को पैर छूने की आवश्यकता क्यों पड़ रही है !

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

JDU Leader: जदयू के वरिष्ठ नेता अरविंद मोहन का निधन, मंत्री...

जदयू के पूर्व जिला प्रवक्ता अरविंद मोहन के निधन पर मंत्री श्रवण कुमार ने गहरा शोक जताया। उन्होंने इसे जदयू परिवार और खगड़िया जिले...

ODF Plus Model:विश्व पर्यावरण दिवस 2026 गांवों में चलेगा ‘स्वच्छ गांव,...

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिहार के गांवों में 1 से 5 जून तक स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान चलेगा। स्वच्छता, जल संरक्षण, प्लास्टिक कचरा...

Reliance Jio CFO:रजनीश जैन की नई Book ‘Quiet Excellence’ लॉन्च, Leadership...

रिलायंस जियो के CFO रजनीश जैन की पुस्तक ‘Quiet Excellence’ का नई दिल्ली में विमोचन हुआ। पुस्तक नेतृत्व, विश्वास और जीवन मूल्यों पर 52...

मुख्यमंत्री ने भागलपुर में 84 योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास,...

भागलपुर : भागलपुर दौरे पर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को जिले को बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान...

मंत्री नंदकिशोर का राबड़ी पर हमला, कहा- दलित होने की वजह...

पटना : बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम ने पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को लेकर जारी विवाद के बीच पूर्व...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img