इंडिया गठबंधन प्रधानमंत्री को देश के विकास करने से रोकना चाहती हैं: अमर बाउरी

पलामू :  पलामू में प्रधानमंत्री के जनसभा को संबोधित करते हुए झारखंड के नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि  पलामू की धरती पर अपने यशस्वी प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत करते हैं।

पलामू की धरती पर आज प्रधानमंत्री को सुनने के लिए यह जो जन सैलाब जुटा है वह यह बता रहा है कि प्रधानमंत्री पर देश की जनता को कितना भरोसा है। आज हम सब तीसरी बार नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनने के लिए  एकजुट हुए हैं।

इंडी गठबंधन लगातार साजिश कर रही है और झूठ का प्रचार कर रही है। इंडिया गठबंधन प्रधानमंत्री को देश के विकास करने से रोकना चाहती हैं।

वह कहते हैं संविधान खतरे में है लेकिन जब वह सत्ता में आए तो सबसे पहले इमरजेंसी लगाई। आजादी के बाद अब तक 126 बार राष्ट्रपति शासन उनके द्वारा लगाया गया और वह कहते हैं कि मोदी जी से संविधान को खतरा है

नेता प्रतिपक्ष ने अपने संबोधन में आगे  कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री ने गरीब कल्याण का नया मुकाम पाया है। देश के गरीब जनता को ध्यान में रखते हुए आज उनके द्वारा 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन दिया जा रहा है ।

उनके द्वारा लिए गए निर्णय ने लोगों को घर दिया, महिलाओं को सम्मान दिया।  हमने उनके  नेतृत्व में झारखंड में 30 लाख घरों में बिजली पहुंचाए, जब 2019 में भ्रष्टाचारी सरकार झारखंड में आई तो सब कुछ बिखर गया राज्य में लगातार भ्रष्टाचार के नए आयाम लिखे जा रहे थे, लेकिन मोदी ने संकल्प लिया है ना   खऐगे ना खाने देंगे आज भ्रष्टाचारी लोग जेल में हैं
झारखंड की सरकार दलित विरोधी है इसका प्रत्यक्ष प्रमाण यहां की चांपाई सरकार द्वारा एक भी दलित मंत्री नहीं बनाने से मिल ता है। हम सबको एक चोट होकर नरेंद्र मोदी को आगे बढ़ाना है।

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...