पलामू : पलामू में प्रधानमंत्री के जनसभा को संबोधित करते हुए झारखंड के नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि पलामू की धरती पर अपने यशस्वी प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत करते हैं।
पलामू की धरती पर आज प्रधानमंत्री को सुनने के लिए यह जो जन सैलाब जुटा है वह यह बता रहा है कि प्रधानमंत्री पर देश की जनता को कितना भरोसा है। आज हम सब तीसरी बार नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनने के लिए एकजुट हुए हैं।
इंडी गठबंधन लगातार साजिश कर रही है और झूठ का प्रचार कर रही है। इंडिया गठबंधन प्रधानमंत्री को देश के विकास करने से रोकना चाहती हैं।
वह कहते हैं संविधान खतरे में है लेकिन जब वह सत्ता में आए तो सबसे पहले इमरजेंसी लगाई। आजादी के बाद अब तक 126 बार राष्ट्रपति शासन उनके द्वारा लगाया गया और वह कहते हैं कि मोदी जी से संविधान को खतरा है
नेता प्रतिपक्ष ने अपने संबोधन में आगे कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री ने गरीब कल्याण का नया मुकाम पाया है। देश के गरीब जनता को ध्यान में रखते हुए आज उनके द्वारा 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन दिया जा रहा है ।
उनके द्वारा लिए गए निर्णय ने लोगों को घर दिया, महिलाओं को सम्मान दिया। हमने उनके नेतृत्व में झारखंड में 30 लाख घरों में बिजली पहुंचाए, जब 2019 में भ्रष्टाचारी सरकार झारखंड में आई तो सब कुछ बिखर गया राज्य में लगातार भ्रष्टाचार के नए आयाम लिखे जा रहे थे, लेकिन मोदी ने संकल्प लिया है ना खऐगे ना खाने देंगे आज भ्रष्टाचारी लोग जेल में हैं
झारखंड की सरकार दलित विरोधी है इसका प्रत्यक्ष प्रमाण यहां की चांपाई सरकार द्वारा एक भी दलित मंत्री नहीं बनाने से मिल ता है। हम सबको एक चोट होकर नरेंद्र मोदी को आगे बढ़ाना है।