Palamu: मेदिनीनगर में घर से महिला का शव बरामद, पति और ससुराल वाले फरार

Palamu: मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली में एक घर से एक महिला का शव बरामद हुआ है। घटना के बाद से ही महिला के पति और ससुराल पक्ष के सभी लोग घर में ताला लगाकर फरार हो गए हैं। पूनम देवी अपने घर की बिना मर्जी से लव मेरिज की थी, दोनों बाहर अन्य प्रदेशों में काम करते थे।

IPRD 2 22Scope News

Palamu: सिर पर वारकर हत्या

कुछ दिन पहले मेदिनीनगर शहर के कुम्हार टोली के किराए के मकान में रहते थे। बताया जा रहा है कि पूनम देवी के सिर पर वारकर हत्या कर दी गई है। पूनम देवी के पति अशोक कुमार भी गायब है। घर में ताला लगा है और पूनम देवी का लाश घर में खून से लथ पथ पड़ा हुआ है।

पुलिस को सूचना मिलने के बाद शहर थाना के प्रभारी ज्योतिलाल रजवार टीओपी-2 के प्रभारी राकेश सिंह और टाइगर मोबाइल के जवान शिवनाथ सिंह व मुकेश सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

IPRD 1 22Scope News

Palamu: घटना से इलाके में हड़कंप

इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस फरार पति और ससुराल पक्ष के लोगों की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

बिनोद सिंह की रिपोर्ट

Sonbarsha Raj Fire Incident: सहरसा के मनौरी गांव में गैस सिलेंडर...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सोनवर्षाराज नगर पंचायत के मनौरी गांव में रविवार की शाम गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से तीन परिवारों...

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...