पलामू में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, सुबह से थे लापता

पलामू: मेदिनीनगर के रेडमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे शनिवार सुबह से लापता थे, जिनकी तलाश परिजन और स्थानीय लोग लगातार कर रहे थे। रविवार सुबह जब गांव के ही एक तालाब में बच्चों का शव तैरता हुआ मिला, तो पूरे इलाके में मातम छा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, दोनों बच्चे सुबह खेलते-खेलते घर से निकले थे और उसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजनों ने पुलिस को सूचना देने के साथ-साथ पूरे इलाके में खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार को रेडमा तालाब में शव मिलने के बाद पूरे मामले की जानकारी मिली।

पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और प्रथम दृष्टया इसे हादसा मान रही है। आशंका है कि बच्चे खेलते-खेलते तालाब की ओर गए होंगे और संतुलन बिगड़ने से डूब गए। हालांकि, स्थानीय पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि घटना की पूरी जांच की जा रही है और हर पहलू से मामले की पड़ताल की जाएगी कि यह सिर्फ एक हादसा है या फिर इसके पीछे कोई और वजह छिपी है।

फिलहाल मृत बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रशासन की ओर से शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।


Bokaro Sector 12D Fire: बोकारो के सेक्टर-12D में आधी रात भीषण...

Bokaro Sector 12D Fire: सेक्टर-12D में बीती रात करीब दो बजे पवन किराना स्टोर में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। दुकान...

जन्मदिन की आड़ में हैवानियत: वियाग्रा खाकर दुष्कर्म, दोबारा विरोध करने...

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश)। रक्षाबंधन पर घर लौट रही एक 22 वर्षीय युवती को अपने ही सहपाठी प्रेमी की सनक का शिकार बनना पड़ा। जिले...

गर्लफ्रेंड के सामने ‘इगो’ पर लगी ठेस: एंट्री रोकने पर भड़का...

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने केवल इस बात पर एक टाउनशिप...