अमर बाउरी ने मिट्टी के बर्तन की दुकान पर जाकर दीपावली की खरीदारी की

रांची: दीपोत्सव के इस पावन पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘वोकल फॉर लोकल’ मिशन को अपनाते हुए गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने रांची के हरमू रोड स्थित सड़क किनारे लगने वाले मिट्टी के बर्तन की दुकान पर जाकर दीपावली की खरीदारी की। इस दौरान उन्होंने डिजिटल पेमेंट के माध्यम से दुकानदार को भुगतान किया।

वहीं मौके पर उपस्थिति मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए लोकल फ़ॉर वोकल और डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने का आह्वान किया है।

इसी दौरान हम सभी भारत के नागरिक होने के नाते स्थानीय कुम्हार के द्वारा बनाए गए मिट्टी के बर्तन खिलौने दीया, सजावटी सामग्री आदि की खरीदारी कर देश की अर्थव्यवस्था में अपनी भागीदारी को सुनिश्चित कर रहे हैं। यह कार्य नेता प्रतिपक्ष के नाते नहीं बल्कि भारत के जिम्मेदार नागरिक होने के नाते कर रहे हैं।

वहीं उन्होंने देशवासियों से भी आग्रह किया कि वे भी लॉकल फ़ॉर वोकल, डिजिटल पेमेंट को आगे बढ़ते हुए इस दीपावली स्थानीय व क्षेत्रीय कारीगरों सही खरीदारी करें और उनके घरों को भी रोशन बनाएं।

मदन कुमार सिंह की रिपोर्ट

Deoghar News: 10-20 हजार लेने के बाद भी नहीं मिला आवास!...

Deoghar News: देवघर जिले के सरवां ब्लॉक में स्थित बंदाजोरी पंचायत में सरकारी आवास योजना को लेकर विवाद सामने आया है। मिसराडीह के ग्रामीणों...

11 एकड़ जमीन को लेकर गढ़वा में घमासान, पीड़ितों ने लगाए...

गढ़वा: जिले के रंका थाना क्षेत्र में लगभग 11 एकड़ जमीन के म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) और रजिस्ट्रेशन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पीड़ित...

PMCH Review Meeting: मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर...

पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने समीक्षा बैठक कर मरीज सुविधाओं, साफ-सफाई, मानव संसाधन और चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने...