आपत्तिजनक वीडियो मामले में अंबा प्रसाद ने दर्ज कराई एफआइआर

हजारीबाग: बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और फर्जी वीडियो वायरल करने के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। केरेडारी थाना में दर्ज इस मामले में अंबा प्रसाद ने साइबर सेल से भी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक वीडियो फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर जारी किया गया है, जो उनके और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ था।

आवेदन में अंबा प्रसाद ने बताया कि यह वीडियो पंकज कुमार नामक व्यक्ति ने फेसबुक पर अपलोड किया, जो केरेडारी के पांडेपुरा गांव का निवासी है और कैटरिंग का काम करता है। पंकज कुमार का फेसबुक प्रोफाइल लिंक आईडी 100032381400908 है। साइबर डीएसपी अमित कुमार ने पुष्टि की है कि पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य इकट्ठे किए जा रहे हैं।

अंबा प्रसाद के फोटो को गलत तरीके से एडिट करके आपत्तिजनक वीडियो और फोटो तैयार किए गए थे, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। पुलिस इस मामले में और आरोपितों की पहचान और उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए काम कर रही है।

Video thumbnail
"झारखंड के गांधी दिशोम गुरु : गुरुजी शिबू सोरेन का अटूट संघर्ष"
01:24
Video thumbnail
JMM के केन्द्रीय महाधिवेशन का आज दूसरा दिन, आज पार्टी के केन्द्रीय समिति का होगा गठन
03:55
Video thumbnail
"डुमरी पर फोकस करो जयराम! राजू महतो की दो टूक सलाह"
00:56
Video thumbnail
कुटुंबा के चुनावी और जातीय समीकरण में कौन मजबूत? बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार के सामने कौन?
35:04
Video thumbnail
LIVE : झारखंड मुक्ति मोर्चा का 13 वां केंद्रीय महाधिवेशन | CM Soren | Kalpana Soren | Jharkhand
03:04:11
Video thumbnail
बिहार चुनाव:कुटुंबा में बिहार Cong अध्यक्ष राजेश कुमार तो फुलवारी शरीफ में किसकी प्रतिष्ठा दांव पर?
03:37:28
Video thumbnail
JMM का 13वां महाधिवेशन शुरु-LIVE | Jharkhand News | News 22Scope | Today News |
02:14:58
Video thumbnail
रात 10 बजे की बड़ी ख़बरें | Jharkhand News | Today News | News @22SCOPE Big News | (14-04-2025)
11:52
Video thumbnail
दिल में शरीयत और हाथ में संविधान वाले मंत्री हफीजुल के बयान ने पकड़ा तूल, क्या होगा आगे अब | 22Scope
03:47
Video thumbnail
आज 14 अप्रैल 2025 झारखंड की बड़ी ख़बरें | Jharkhand News | Siram Toli Flyover | JMM Convention |
20:55