East Champaran: भाई ने ही कर दी युवती और उसके प्रेमी की हत्या, ये है मामला…

पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण से ऑनर किलिंग का एक मामला सामने आया है जहां युवती के भाई ने युवती के साथ ही उसके प्रेमी की हथौड़े से मार कर हत्या कर दी। घटना पूर्वी चंपारण जिला के केसरिया थाना क्षेत्र के तिर्लोकवा गांव की है जहां प्रेम संबंध से नाराज युवती के परिजनों ने प्रेमी जोड़े की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक प्रेमी विकास अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था जहां उसके भाई ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद युवती के भाई अमन ने दोनों को हथौड़े से पीट पीट कर हत्या कर दी। East Champaran East Champaran

युवक और युवती दोनों एक ही गांव के थे और उनका लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजन दोनों को कई बार समझा चुके थे लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। युवती के घर में दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख युवती के भाई ने दोनों की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मर्तिक विकास आपराधिक किस्म का युवक था और वह पहले कई बार जेल भी जा चुका है। मामले में चकिया के डीएसपी सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग में एक प्रेम जोड़े की हत्या का मामला सामने आया है। East Champaran East Champaran

यह भी पढ़ें – Kanhaiya की ‘पलायन रोको’ यात्रा के समापन में शामिल होने पटना पहुंचे सचिन पायलट, कहा ‘हमारा मुद्दा…’

जानकारी के अनुसार युवती के भाई ने अपनी बहन और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है साथ ही हत्या के आरोपी अमन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद हत्या के आरोपी को जेल भेज दिया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Congress कर रही बिहार के स्किल्ड लोगों की बेइज्जती, पलायन यात्रा पर NDA ने कहा ‘इतिहास…’

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय से पुराने...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...

Ranchi Railway: सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेनें...

 रांची से सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए पर्याप्त सीधी ट्रेनें नहीं हैं। यात्रियों को दूसरे शहरों से ट्रेन पकड़नी पड़ती है। बेंगलुरु...