आपत्तिजनक वीडियो मामले में अंबा प्रसाद ने दर्ज कराई एफआइआर

हजारीबाग: बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और फर्जी वीडियो वायरल करने के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। केरेडारी थाना में दर्ज इस मामले में अंबा प्रसाद ने साइबर सेल से भी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक वीडियो फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर जारी किया गया है, जो उनके और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ था।

आवेदन में अंबा प्रसाद ने बताया कि यह वीडियो पंकज कुमार नामक व्यक्ति ने फेसबुक पर अपलोड किया, जो केरेडारी के पांडेपुरा गांव का निवासी है और कैटरिंग का काम करता है। पंकज कुमार का फेसबुक प्रोफाइल लिंक आईडी 100032381400908 है। साइबर डीएसपी अमित कुमार ने पुष्टि की है कि पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य इकट्ठे किए जा रहे हैं।

अंबा प्रसाद के फोटो को गलत तरीके से एडिट करके आपत्तिजनक वीडियो और फोटो तैयार किए गए थे, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। पुलिस इस मामले में और आरोपितों की पहचान और उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए काम कर रही है।

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...