जयंती पर अंबेडकर मूर्ति का अनावरण, मंत्री रामेश्वर उरांव बोले- बाबा साहेब ने दिया समान नागरिक का अधिकार

पलामू : जयंती पर अंबेडकर मूर्ति का अनावरण, मंत्री रामेश्वर उरांव बोले- अनुसूचित जाति और

अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ की ओर से गुरुवार को

बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की 131वीं जयंती मनाई गई.

इस मौके पर बाबा साहेब की मूर्ति का अनावरण किया गया.

यह कार्यक्रम मेदिनीनगर में आयोजित किया गया.

कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, पांकी विधायक शशिभूषण मेहता,

प्रभा देवी, जेएमएम जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा, अविनाश देव ने

सामूहिक रूप से दीपांजलि कर अंबेडकर के मूर्ति पर पुष्प अर्पित किया. जिसके बाद बाबा साहेब की मूर्ति का उद्घाटन हुआ. बताते चलें कि कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि मंत्री मिथिलेश ठाकुर भी आमंत्रित थे परंतु किसी कारणवश वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके. मौके पर संत मरियम के छात्राओं ने अतिथियों के के लिए स्वागत गान गया.

baba saheb 22Scope News

मूर्ति अनावरण के बाद वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की जयंती मनाना और पुष्प अर्पित करना बड़ी बात नहीं है, बल्कि उनके दिखाए गए नैतिक कर्तव्यों पर चलना बड़ी बात है. उन्होंने जो भारत को दिया है वो बहुमूल्य संविधान के बल पर भारत देश आगे बढ़ रहा है.

स्वतंत्रता में अंबेडकर का अहम योगदान

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर का स्वतंत्रता में अहम योगदान था. साथ ही स्वतंत्रता के बाद बाबा साहेब ने संविधान लिखा और सभी भारत के नागरिक को समान अधिकार देने का काम किया है. पिछड़ी जातियों को भी आगे बढ़ने और विकासशील भारत को गढ़ने के लिए योगदान दिलाने का काम किया है. बाबा साहेब द्वारा किए गए कृत्य को कदापि नहीं भूला जा सकता है. कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे.

रिपोर्ट : शशिकांत ओझा

Mallikarjun Kharge Patna Visit: श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर पटना आए...

Mallikarjun Kharge Patna Visit: बिहार के पहले मुख्यमंत्री और बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...

Supaul Newlywed Woman Burned: सुपौल में दिल दहला देने वाली वारदात!...

Supaul Newlywed Woman Burned: बिहार के सुपौल जिले में एक नवविवाहिता की गंभीर रूप से झुलसने के बाद मौत हो गई। आरोप है कि...

Mann Ki Baat: बिहार के मखाना के Global Export पर PM...

मन की बात के 139वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया के मखाना के विदेशों में निर्यात का जिक्र किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...