अमेरिका ने शेख हसीना के लिए दरवाजे किए बंद और वीजा किया रद्द, सदमे में आईं पूर्व पीएम को उबरने का भारत ने दिया मौका

डिजीटल डेस्क : अमेरिका ने शेख हसीना के लिए दरवाजे किए बंद और वीजा किया रद्द, सदमे में आईं पूर्व पीएम को उबरने का भारत ने दिया मौका । बांग्लादेश में तख्तापलट होते ही मुल्क छोड़कर सुरक्षित ठौर की तलाश में निकलीं पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की हालत ठीक नहीं है। अपने साथ देश में हुए सियासी घटनाक्रम के चलते मुल्क छोड़ने के बने हालात से वह सदमे मे हैं और बदहवासी वाली हालत है। भारत ने उन्हें सदमे से उबरने तक के लिए यूपी के गाजियाबाद स्थित हिंडन एयर बेस के गेस्ट हाउस पूर्ण सैनिक सुरक्षा में अल्पकालिक शरण दिया है। भारतीय एनएसए अजीत डोभाल लगातार उनके बारे में अपडेट ले रहे हैं। इस बीच शेख हसीना को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से लगातार झटके मिल रहे हैं। ताजा घटनाक्रम के मुताबिक, अमेरिका ने शेख हसीना के लिए अपने दरवाजे बंद करते हुए उनका अमेरिका वीज़ा रद्द कर दिया है।

ब्रिटेन में औपचारिक शरण अनुरोध पर कार्रवाई जारी

बांग्लादेश में हिंसा के बीच शेख हसीना आनन-फानन भारत के हिंडन एयरपोर्ट पहुंचीं थीं और फिलहाल यहीं एक स्पेशल गेस्ट हाउस में रुकी हैं। पहले योजना बनी थी कि शेख हसीना भारत में कुछ देर रुक कर लंदन के लिए रवाना होंगी लेकिन अंतरराष्ट्रीय समुदाय के तेजी से उनके प्रति बदले रुख को लेकर उनके भारत से आगे जाने का कार्यक्रम अगली सूचना तक के लिए रद्द कर दिया गया है। अब लंदन की यात्रा के लिए उनकी ब्रिटेन के अधिकारियों के साथ बातचीत चल रही है। उनकी औपचारिक शरण अनुरोध पर कार्रवाई की जा रही है। शेख हसीना की ब्रिटेन में शरण की स्थिति पर अभी कोई फाइनल निर्णय नहीं लिया गया है।  ब्रिटेन के गृह विभाग के अनुसार शरण लेने के लिए शेख हसीना को सबसे पहले उस देश में शरण का दावा करना चाहिए जहां वो सबसे पहले पहुंची हैं। ब्रिटेन का मानना है कि यही सुरक्षा का सबसे तेज मार्ग है और  इसी कारण हसीना का यूके में शरण अनुरोध अभी भी अटका हुआ है लेकिन शेख हसीना की बहन शेख रेहाना और भतीजी ट्यूलिप सिद्दीक जो ब्रिटेन की नागरिक हैं,उनके शरण अनुरोध के लिए सबसे मजबूत बिंदु हैं। वे लोग लंदन के लिए मंगलवार को भारत से रवाना हो गईं।

ढाका में शेख हसीना के आवास से बकरियों को लूटकर ले जाते प्रदर्शनकारी।
ढाका में शेख हसीना के आवास से बकरियों को लूटकर ले जाते प्रदर्शनकारी।

भारत ने शेख हसीना पर छोड़ा फैसला कि वह यहा रहें या कहीं अन्यत्र

अमेरिकी वीजा रद्द होने के पीछे माना जा रहा है कि शेख हसीना के कार्यकाल के दौरान बांग्लादेश और अमेरिका के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। उसी के कारण उनको अब परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि हसीना ने अमेरिका को बेस बनाने के लिए आइलैंड देने से भी इनकार कर दिया था और उसी के बाद अमेरिका अंतरराष्ट्री कूटनीतिक लिहाज से बांग्लादेश से मनमुटाव रखने लगा था । अब पूर्व पीएम शेख हसीना की यात्रा इन्हीं सब अनिश्चितताओं के कारण अटक गई है। वह कुछ और दिन अभी भारत में रुक सकती हैं। वह भारत से लंदन जाने वाली थीं, लेकिन अब वह अन्य विकल्पों पर विचार कर रही हैं। इस मामले पर भारत सरकार का बयान भी सामने आया है। सरकार ने कहा है वो बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना भारत में रहना चाहती हैं या नहीं यह फैसला सरकार ने उनपर छोड़ा है कि वह अपना सुरक्षित ठौर खुद तय करें।  भारत सरकार ने उनको हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। भारत सरकार बांग्लादेश के आर्मी चीफ और दूसरे सुरक्षा एजेंसियों के भी संपर्क में हैं। भारतीय उच्चायोग और भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भारत की प्राथमिकता है।

विदेश मंत्री बोले – सदमे से उबरने का शेख हसीना को दिया जा रहा समय

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बांग्लादेश के हालात पर पहले राज्यसभा फिर लोकसभा में स्वत: संज्ञान लेकर दिए गए बयान में कहा कि हमारे बांग्लादेश के साथ बेहद पुराने और दशकों से गहरे संबंध हैं। वहां पर फैली अस्थिरता और हिंसा जैसे हालात की वजह से यहां पर गहरी चिंता उत्पन्न हुई है। बांग्लादेश में तख्तापलट और वहां के हिंसक हालात को लेकर मोदी सरकार की ओर से बताया गया कि हम वहां के हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। पिछले 24 घंटे में राजधानी ढाका में अधिकारियों से पूरी तरह संपर्क में बने हुए हैं। साथ ही सीमा पर सुरक्षा बलों को अत्यंत सतर्कता बरतने को कहा गया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने वाली शेख हसीना से बातचीत करने से पहले उन्हें सदमे से उबरने के लिए कुछ समय दिया जा रहा है। शेख हसीना को भारत आए हुए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए हैं और वह सदमे में हैं, इसलिए सरकार उनसे कई मसलों पर बात करने से पहले उन्हें स्थिर होने का समय दे रही है।

बांग्लादेश में एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुए शेख हसीना सरकार के पूर्व मंत्री
बांग्लादेश में एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुए शेख हसीना सरकार के पूर्व मंत्री

बांग्लादेश के पूर्व मंत्री जुनैद अहमद पलक एयरपोर्ट से गिरफ्तार

बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच पूर्व डाक, दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जुनैद अहमद पलक को हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पकड़ लिया गया है। उन्हें एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज से पकड़ा गया। पीएम पद से  शेख हसीना के इस्तीफे के बाद जुनैद देश छोड़ने की फिराक में थे। उन्हें मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज से पकड़ा गया।

Saffrn

Trending News

गोलियों की तड़तड़ाहट से एक बार फिर थर्राया बेगूसराय, ड्राइवर घायल

बेगूसराय : बेगूसराय में गोलियों की गूंज से पूरा इलाका दहल उठा। लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में आपसी विवाद ने उस...

राबड़ी आवास पर परिवार व नेताओं के साथ लालू यादव ने...

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज यानी 11 जून को अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। कई बड़े नेताओं...

श्मशान शेड निर्माण को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने लगाया गड़बड़ी का...

मांडू: मांडू प्रखंड के मंझला चुम्बा पंचायत अंतर्गत केंदया गोसाई गांव में निर्माणाधीन श्मशान शेड को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने निर्माण...

खगड़िया-कन्हौली बहियार में वज्रपात का कहर, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत,...

खगड़िया : खगड़िया जिले के पौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्हौली बहियार स्थित दुखहरण बाबा स्थान के समीप गुरुवार सुबह वज्रपात की चपेट में आने...

गंगा तटों की सुरक्षा हेतु कटाव निरोधी कार्यों को एक माह...

पटना : जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने आज भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड अंतर्गत उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img