कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच कल हो सकता है बड़ा फैसला, आपदा प्राधिकार की बैठक कल

Ranchi-राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर तीन जनवरी को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक होने की जानकारी दी है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिखा है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार ने विभिन्न विभागों से सुझाव की मांग की है. सरकार आपकी सुरक्षा हेतु सभी पहलुओं पर बारिक नजर रख रही है, कल के प्रस्तावित आपदा प्राधिकार की बैठक में सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर उचित निर्णय लिया जाएगा.

Cm hemant final 22Scope Newsमुख्यमंत्री  ने राज्यवासियों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने की सलाह देते हुए मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलने का सुझाव दिया.

बता दें कि झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या में अचानक बेतहाशा वृद्दि को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी अरुण कुमार सिंह ने आपदा प्रबंधन प्राधिकार को पत्र लिख कर राज्य में एक बार फिर से कड़े प्रतिबंधों को लागू करने की सिफारिश की थी. एडिशनल चीफ सेक्रेटरी अरुण कुमार सिंह ने अपने पत्र में 15 जनवरी तक पूरे राज्य में रात्रि कर्फ्यू के साथ ही  स्कूल कॉलेज समेत तमाम शैक्षणिक संस्थान, मॉल, रेस्टोरेंट, होटल, पार्क, आदि को बंद करने का सुझाव दिया था.

एडिशनल चीफ सेक्रेटरी ने 15 जनवरी तक स्कूल-कॉलेज को बंद कर ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन करने, पार्क और स्पोर्टस कॉम्पलेक्स  को बंद रखने, स्वीमिंग पुल, जिम और इनडोर स्टेडियम बंद करने, शादी समारोह और अंतिम संस्कार में अधिकतम      50 लोगों की शामिल करने की अनुमति दिये जाने का सुझाव दिया था.

Ranchi Flight Delay: दिल्ली से आने वाली उड़ानों में देरी, यात्रियों...

 दिल्ली से रांची आने वाली कई उड़ानें सोमवार को मौसम खराब और एयर ट्रैफिक के कारण देर से पहुंचीं। यात्रियों को रांची एयरपोर्ट पर...

Jharkhand Rain Alert: झारखंड में 28 अगस्त तक बारिश का अलर्ट,...

 बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के असर से झारखंड में 28 अगस्त तक बारिश की चेतावनी है। रांची में 27 अगस्त को...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...