अपराधियों का तांडव, बीच बाजार में किराना व्यापारी पर फायरिंग कर की लूट

मधेपुरा : बेखौफ अपराधियों ने मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र मठाही ओपी क्षेत्र के मठाही बाजार में अंधाधुंध फायरिंग कर एक किराना व्यवसायी से लूटकांड को अंजाम दे हथियार लहराते हुए फरार हो गए। बताया जा रहा है कि मठाही बाजार, वार्ड-1 निवासी किराना व्यवसायी विजय रस्तोगी अपने किराना दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान हथियार से लैस दो बदमाश उनके दुकान में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे और गल्ला में रखा बीस हजार रुपया लूट लिया। संयोग से गोली किसी को नहीं लगी। आसपास के लोग जुटते देख बदमाश हथियार लहराते हुए बाइक से भाग निकले।

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद वहां पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया है। फिलहाल दिनदहाड़े बीच बाजार में हुई गोलीबारी और लूट की घटना से व्यवसायियों में दहशत व्याप्त है।

रमण कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...