किराना दुकानदार को अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या

मधेपुरा : मधेपुरा सदर अनुमंडल के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रजनी पंचायत के नयानगर टोला में अपराधियों ने एक किराना दुकानदार को गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक किराना दुकानदार की पहचान रजनी पंचायत के वार्ड नंबर-17 नया नगर टोला निवासी स्वर्गीय बाबूलाल हांसदा के 35 वर्षीय पुत्र राजेश हांसदा के रूप में की गई है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि देर रात को राजेश हांसदा अपने घर में छोटे से किराना दुकान पर बैठा था।

इसी दौरान बाइक पर सवार अपराधियों ने उन पर गोली चला दी और फरार हो गया। गोली उनकी छाती में लगी है। स्थानीय लोगों ने मोटरसाइकिल से ही में उन्हें मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर अमित कुमार अमर ने घायल को बचाने का भरपूर प्रयास किया। किंतु उनकी मौत हो चुकी थी।

वहीं घटना की सूचना पाते ही मौके पर दलबल के साथ पहुंचे मुरलीगंज थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई। घायल को स्थानीय लोगों ने ही अस्पताल पहुंचाया किंतु यहां पहुंचते ही उनकी मौत हो गई। घटना कैसे घटित हुई है किसने इस घटना को अंजाम दिया है। इस मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। अपराधियों की धर पकड़ के लिए पुलिस के द्वारा जगह-जगह छापेमारी भी की जा रही है।

रमण कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Navratri 2026: रांची में रविवार से शारदीय नवरात्र शुरू, जानें कलश...

 रांची में 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा तिथियां, विजयादशमी की तारीख और गुजराती समाज के...

Ranchi Crime News: पहाड़ी टोला में 40 लाख की चोरी, बेटी...

 रांची के पहाड़ी टोला में बंद घर से करीब 40 लाख रुपये के जेवर, नकदी और कीमती सामान चोरी। बेटी की शादी के लिए...

Hazaribagh Double Murder: दहेज के लिए राहुल-पूजा की हत्या, 6 दोषियों...

 हजारीबाग के इचाक दोहरे हत्याकांड में अदालत ने राहुल और पूजा की हत्या के मामले में छह दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।...