अमित शाह 7 जनवरी को चाईबासा में भरेंगे हूंकार

2024 की तैयारी में जुटी बीजेपी, विजय संकल्प रैली को करेंगे संबोधित

रांची : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 जनवरी की शाम रांची पहुंचेंगे. यहां वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे. रात्रि विश्राम के बाद 7 जनवरी की सुबह 10 बजे चाईबासा के लिए रवाना होंगे. जहां वे बीजेपी के विजय संकल्प रैली में शामिल होंगे, उनके दौरे को लेकर बीजेपी चाईबासा में जोर-शोर से तैयारी कर रही है.

अमित शाह: पिछले चुनाव में बीजेपी को यहां मिली थी हार

बता दें कि साल 2024 में लोकसभा चुनाव के साथ ही झारखंड में विधानसभा चुनाव भी होने हैं. पिछली बार दोनों ही चुनावों में यहां बीजेपी को करारी शिकस्त मिली थी. बीजेपी ना तो सिंहभूम लोकसभा सीट जीत पाई थी और ना ही पश्चिम सिंहभूम जिले की पांच विधानसभा सीट जीत पाई थी. सभी सीटों पर बीजेपी को जबरदस्त हार का मुंह देखना पड़ा था. इसी वजह से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 7 जनवरी को चाईबासा आ रहे हैं और बीजेपी कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का मंत्र देंगे.

amit shah 22Scope News

चाईबासा में कैंप कर रहे हैं दीपक प्रकाश

इसके अलावे भी अमित शाह कई अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. इसको लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश चाईबासा में कैंप कर रहे हैं और लगातार कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हुए हैं. सभी बीजेपी कार्यकर्ता प्रचार प्रसार में जुटे हैं ताकि अमित शाह के कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटे.

चक्रधरपुर में बजरंग दल के नेता कमलदेव गिरी की हुई थी निमर्म हत्या

बीजेपी इस रैली में राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के मुद्दे को भुनाने की पूरी कोशिश करेगी क्योंकि पिछले दिनों चाईबासा के चक्रधरपुर में बजरंग दल के नेता कमलदेव गिरी की बम और गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गयी थी. कमलदेव गिरी दो दिन बाद बीजेपी में शामिल होने वाले थे, लेकिन ठीक उससे पहले उनकी हत्या कर दी गयी थी. उनकी हत्या के बाद चाईबासा में खूब बवाल भी मचा था. इसको लेकर लगातार जिला प्रशासन और सरकार कटघरे में है.

अमित शाह: हेमंत सरकार को घेरेगी बीजेपी

बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सीएम रघुवर दास कमलदेव हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर अमित शाह को पत्र भी लिख चुके हैं. यह भी संभव है की अमित शाह कमलदेव के परिवार वालों से दौरे के क्रम में मुलाकात करें. अभी झारखंड में सम्मेद शिखरजी का मुद्दा भी गरम है. अमित शाह के कार्यक्रम में हेमंत सरकार को घेरने की पूरी तैयारी है.

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में पहुंचे...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि जनता की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें न्याय दिलाना सरकार का...

Jamshedpur Womens University Convocation: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह,...

Jamshedpur Womens University Convocation: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह मंगलवार को एक्सएलआरआई सभागार में आयोजित किया गया। समारोह में झारखंड के राज्यपाल...

Jharia Bad Road Protest: झरिया की जर्जर मुख्य सड़क पर लोगों...

Jharia Bad Road Protest: झरिया शहर की मुख्य सड़क की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश अब अनोखे विरोध प्रदर्शन के रूप में...