केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे चाईबासा,विजय संकल्प महारैली में शामिल

CHAIBASA: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में पहुंचे. वहां आयोजित विजय संकल्प महारैली में जनसभा को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम के माध्यम से पश्चिमी सिंहभूम लोकसभा सीट को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओं को टिप्स देंगे.

चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह आज चुनावी शंखनाद करेंगे। अमित शाह कार्यकर्ताओं को 2024 की तैयारियों के लिए टिप्स देंगे। वे आज कोल्हान कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे।

निशिकांत दूबे सहित कई सांसद और विधायक मौजूद

पहले लोकसभा कोर कमिटी की बैठक में शामिल होंगे. उसके बाद विजय संकल्प महारैली को संबोधित करेंगे, मुख्य मंच पर कई सांसद और विधायक मौजूद हैं.
चाईबासा में सांसद निशिकांत दुबे, संजय सेठ, सुनील सिंह, बीडी राम, जयंत सिन्हा, विधुत वरण महतों, सुदर्शन भगत, सुनील सोरेन, राज्यसभा सांसद समीर उरोवँ, पूर्व सांसद रविंद्र राय मौजूद हैं.

amit shah in chaibasa 22Scope News


शुक्रवार देर रात पहुंचे रांची, रघुवर दास ने किया स्वागत

amit shah swagat 22Scope News


अपने दो दिवसीय दौरे पर अमित शाह शुक्रवार देर रात रांची पहुंचे जहां उनका स्वागत झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया। अमित शाह के स्वागत के बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता समेत बीजेपी के कई कार्यकर्ता शाम से ही मौजूद रहे. शाम से ही कार्यकर्ता अमित शाह का कटआउट लेकर एयरपोर्ट के बाहर खड़े रहे।

शाह के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

नक्सल प्रभावित जिला होने के कारण सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गये हैं.
अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये हैं. भारतीय जनता पार्टी के बड़े दो दिन पहले से ही कैंप किए हुए हैं. पार्टी की ओर से डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों के इस कार्यक्रम में शामिल होने का दावा किया गया है. पश्चिमी सिंहभूम के अलावा सरायकेला खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिले से भी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। हेलीकॉप्टर के जरिए शनिवार को टाटा कॉलेज मैदान पहुंचेंगे.

10ः45 से 12ः30 बजे तक यहां उनका कार्यक्रम है। वहीं जिला प्रशासन और जिला पुलिस की ओर से मुकम्मल व्यवस्था की गई है. पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल और पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने वरीय पदाधिकारियों के साथ टाटा कॉलेज मैदान में बन रहे पंडाल, हेलीपैड सहित अन्य तैयारियों का शुक्रवार को जायजा लिया और पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

डीसी और एसपी ने सभी को कार्यक्रम को लेकर एक-एक बिंदु पर बारीकी से जानकारी दी गई। डीसी ने बताया कि गृहमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए 250 मजिस्ट्रेट को प्रतिनियुक्त किया गया है. पार्किंग और ट्रैफिक की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. पूरे कार्यक्रम के लिए रूट चार्ट बना हुआ है. उन्होंने बताया कि सभा स्थल में पुरुष और महिला की एंट्री अलग अलग होगी. सभी लोगों से सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की जा रही है.

नक्सल प्रभावित इलाका होने के कारण विशेष तैयारी


पश्चिमी सिंहभूम जिला नक्सल प्रभावित माना जाता है.

इस को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा को लेकर व्यापक व्यवस्था किए गये हैं.

शुक्रवार रात से लेकर शनिवार तक चाईबासा शहर और मुख्य मार्गों में

सुरक्षा के खासा इंतजाम किए गये हैं. बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों

को लगाया गया है. सुरक्षाबलों के रहने के लिए सरकारी और

निजी विद्यालयों को खाली करा दिया गया. पुलिस अधीक्षक

आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के

कारण सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

25 कंपनी जैप, सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर, कोबरा बटालियन,

बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड के अलावा 250 पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है.

रिपोर्ट: लाला जबीं/ शाहनवाज

Saffrn

Trending News

Menstrual Hygiene Initiative: दरभंगा के स्कूल में लगी Sanitary Pad Vending...

दरभंगा की लदहो पंचायत में महिला जनप्रतिनिधियों की पहल पर मिडल स्कूल में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन और डिस्पोजल यूनिट स्थापित की गई। किशोरियों...

India-Nepal Border Security: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सीमा पर सख्ती बढ़ाने...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। सीमा पर तस्करी, नकली नोट और संदिग्ध गतिविधियों पर...

Jharkhand Tool Room Internship 2026: रांची में Summer Training और Free...

झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम रांची ने Summer Internship 2026 और निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जानें कोर्स, फीस, योग्यता और...

नागर विमानन मंत्रालय पटना हवाई अड्डा के रनवे के विस्तार को...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' सभागार में नागर विमानन विभाग, भारत सरकार और सिविल...

भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद सभागार में भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा बैठक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img