River Mobility का दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर River Indie Gen 3 लॉन्च, जानिए रेंज और कीमत

Desk. इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दुनिया में तेजी से पहचान बना रही कंपनी River Mobility ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर River Indie का नया Gen 3 वर्जन लॉन्च कर दिया है। यह अपडेटेड स्कूटर कई नए स्मार्ट और सेफ्टी फीचर्स के साथ आता है, जो इसे पहले से ज्यादा एडवांस बनाते हैं। कंपनी ने इसका एक्स-शोरूम प्राइस 1.46 लाख रुपये (बेंगलुरु) में रखा है। साथ ही River ने दिल्ली में अपना पहला स्टोर भी खोल दिया है।

River Indie Gen 3 में क्या है नया?

स्मार्ट River ऐप सपोर्ट

अब यूजर्स को रियल-टाइम चार्जिंग स्टेटस, राइडिंग आंकड़े और कस्टम डेटा River ऐप के जरिए मिलेगा। ऐप में कस्टमाइजेशन ऑप्शन दिया गया है, जिससे राइडर अपनी जरूरत के अनुसार इंटरफेस को एडजस्ट कर सकता है।

बेहतर डिस्प्ले और कनेक्टिविटी

6-इंच की नई डिस्प्ले अब रेंज, चार्जिंग और स्पीड जैसी जरूरी जानकारी को और क्लियर तरीके से दिखाती है।

नई सेफ्टी फीचर्स

Hill-Hold Assist जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं, जिससे स्कूटर ढलानों पर पीछे नहीं सरकता। Gripy टायर्स और 14-इंच एलॉय व्हील्स की मदद से खराब सड़कों पर भी शानदार पकड़ मिलती है।

बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस

स्पेसिफिकेशनडिटेल
बैटरी4 kWh (फास्ट चार्जिंग सपोर्ट)
चार्जिंग टाइम0-80% चार्जिंग 5 घंटे में (750W चार्जर से)
पावर आउटपुटपीक – 6.7 kW (9.1 PS), कंटिन्यूअस – 4.5 kW (6.11 PS)
टॉर्क26 Nm
0-40 km/hसिर्फ 3.7 सेकंड में

रेंज और राइडिंग मोड्स

मोडटॉप स्पीडरियल वर्ल्ड रेंज
Eco50 km/h110 km
Ride80 km/h90 km
Rush90 km/h70 km
IDC सर्टिफाइड रेंज–161 km

ब्रेकिंग और सेफ्टी

  • फ्रंट डिस्क ब्रेक: 240 mm,
  • रियर डिस्क ब्रेक: 200 mm
  • CBS (Combined Braking System) और एडाप्टिव रीजेनरेशन सपोर्ट करता है।

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

River Indie Gen 3 में आकर्षक और प्रैक्टिकल डिजाइन को बरकरार रखते हुए कई सुधार किए गए हैं, जिनमें Twin Beam LED हेडलाइट्स, LED इंडिकेटर्स, फोल्डेबल फुटपैग्स, स्टेप-अप सीट डिजाइन, फ्लैट फ्लोरबोर्ड, प्रोटेक्टिव बार्स और पैनियर माउंट्स सुरक्षा के लिहाज से बेहतरीन है।

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...