आनंद माधव का सरकार पर निशाना, कहा- भ्रष्टाचारियों के चंगुल में बुरी तरह फंस चुका है बिहार का राजा

पटना : बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता आनंद माधव ने बिहार के डबल इंजन की सरकार और सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि बिहार का राजा भ्रष्टाचारियों के चंगुल में बुरी तरह फंस चुका है जिसका सीधा असर जनता पर पड़ रहा है और जनता को अपार दुख सहना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार बिहार में पुलों के गिरने का सिलसिला इसी बात की गवाही देता है। पुल पुलियों के गिरना थमने का नाम ही नहीं ले रहा।

कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि बिहार के सीवान में एक बार फिर पुल गिरने की घटना सामने आई है। सीवान में दो पुल गिरे हैं।सीवान में 10 दिन पहले भी एक पुल गिर गया था। इस बार महराजगंज इलाके में पुल गिरने की घटना हुई है। माधव ने कहा कि इससे पहले सीवान जिले में एक के बाद एक तीन पुल गिर चुके हैं। अब चौथा पुल सारण जिले में गिरने के बाद लोग सरकार की नीति और नीयत पर सवाल तो उठेंगे ही।

आनंद माधव ने कहा कि सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या सरकार के पास नए पुलों के निर्माण कार्य का कोई नियंत्रण नहीं है। क्या सरकार के पास पुरोनें पुलों के रखरखाव की कोई व्यवस्था नहीं है। पुलों के गिरने का यह सिलसिला कैसे रुकेगा।  क्या इसकी जांच गहराई से हो पाएगी या फिर सिर्फ लीपापोती होगा। मंत्री से लेकर, अधिकारी एवं ठेकेदार इस सब भ्रष्टाचार की गंगोत्री में शामिल हैं। कहीं विकास पुरुष को विनाश पुरुष बनाकर छोड़ने की योजना तो नहीं है।

यह भी पढ़े : ‘बिहार में अब कभी नहीं जलने वाला है ‘लालटेन’, सासाराम में अबकी कांग्रेस की होगी सफाई!’

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Jharkhand Home Guard Scam: मृत जवानों के नाम पर नौकरी का...

रांची में होमगार्ड बहाली में फर्जीवाड़े का आरोप, मृत जवानों के नाम पर नौकरी देने का मामला, पूर्व कंपनी कमांडर ने DG को दी...

RIMS Admission Scam: Ranchi में 3 करोड़ की ठगी, कारोबारी को...

 रांची में RIMS एडमिशन के नाम पर 3 करोड़ की ठगी, कारोबारी को फंसाने के लिए गाड़ी में नशीला पदार्थ रखा गया, दंपती पर...

Jharkhand High Court Update: सूचना आयुक्त नियुक्ति पर सुनवाई, 5 नाम...

 झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज, 5 नाम राजभवन भेजे गए, हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई 13 अप्रैल तय की।Jharkhand High Court Update...

Jharkhand Weather Alert: 2-3 अप्रैल में बढ़ेगी गर्मी और उमस, 4...

 झारखंड में 2-3 अप्रैल को तापमान बढ़ेगा, कई जिलों में उमस और लू का खतरा, 4 अप्रैल से बारिश, वज्रपात और आंधी को लेकर...

JEE Main 2 Exam Update: Ramgarh की Radha Govind University में...

 रामगढ़ की राधा गोविंद यूनिवर्सिटी में JEE Main 2 परीक्षा रद्द, कंप्यूटर छेड़छाड़ और मॉनिटर बदलने के मामले में TCS ने लिया बड़ा फैसला।JEE...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img