चतरा पुलिस ने भारी मात्रा में अफीम के साथ दो सगे भाई को किया गिरफ्तार

चतरा. अफीम तस्करों पर कार्रवाई करते हुए चतरा पुलिस ने करीब डेढ़ करोड़ की अफीम के साथ दो सहोदर भाई को  गिरफ्तार किया है। दोनों को अफीम के साथ वशिष्टनगर जोरी थाना क्षेत्र के राजगुरु गांव से गिरफ्तार किया गया है।

एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी मुख्यालय रोहित कुमार रजवार के नेतृत्व में गठित वशिष्टनगर जोरी थाना पुलिस की स्पेशल टीम ने यह कार्रवाई है। मिली जानकारी के अनुसार, देवनंदन गंझू और पंकज कुमार नामक दो सगे भाइयों को सुरक्षाबलों ने दबोचा है। दोनों भाई घर में अफीम से ब्राउन सुगर बनाने के मिनी फैक्ट्री का संचालन करते थे।

WhatsApp Image 2024 03 27 at 1.58.59 PM 22Scope News

इस दौरान पुलिस ने 28 किलो 50 ग्राम गिली अफीम, ब्राउन शुगर बनाने में प्रयुक्त जैक मशीन, ढक्कन, चार पीस लकड़ी का टुकड़ा, गेरुआ रंग का प्लास्टिक टब व अफीम से सना कपड़ा को जब्त किया है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक विकास पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है।

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...