…और एसपी साहब ने अपने ही दारोगा को करवा दिया गिरफ्तार, ये है मामला…

जहानाबाद: बिहार में एक एसपी ने एसडीपीओ को निर्देश देकर अपने विभाग के ही एक दारोगा को गिरफ्तार करवा लिया। अब गिरफ्तार दारोगा के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। दारोगा की गिरफ्तारी के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामला जहानाबाद के घोषी थाना क्षेत्र का है।बताया जा रहा है कि जहानाबाद के एसपी विनीत कुमार को जानकारी मिली थी कि घोषी थाना में पदस्थापित दारोगा राजकिशोर चौधरी शराब के नशे में आमजन और अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें – कांग्रेस के कन्हैया ने कर दिया कंफर्म, यह नेता होगा महागठबंधन का सीएम फेस

सूचना के आधार पर एसपी ने घोषी एसडीपीओ-2 संजीव कुमार को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसडीपीओ ने थाना में पहुंच कर जब छानबीन शुरू की और दारोगा की जब ब्रेथ अनालायजर से जांच की गई तो शराब पीने की पुष्टि हुई। दारोगा को उसी वक्त हिरासत में ले लिया गया और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के वक्त दारोगा अत्यधिक नशे में थे और किसी भी सवाल का जवाब तक नहीं दे पा रहे थे। दारोगा की गिरफ्तारी के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें-  इंसान ही नहीं मछलियों को भी मिलता है मैटरनिटी लीव, बिहार के इस जिले में आदेश जारी…

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

Goal 6 22Scope News

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img