और मूर्ति विसर्जन के दौरान डूब गए दो मासूम !

बोकारोः जिले में सरस्वती मूर्ति विसर्जन के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। मामला चास थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। दोनों बच्चे चास मेन रोड के रहने वाले थे। दोस्तों के साथ मूर्ति विसर्जन के लिए चास के महावीर चौक स्थित काली मंदिर के पीछे गोदाई बांध नामक तालाब में मूर्ति विसर्जन कर रहे थे।

मौत2 22Scope News

चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित

उसी वक्त विसर्जन के क्रम में ही दोनों बच्चे मूर्ति के नीचे आ गए और फिर दोनों डूबने लगे। दोनों को डूबते देख दोस्तों ने हल्ला किया तो कुछ स्थानीय लोगों के सहयोग से डूबे दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया। बाहर निकालने के बाद दोनों को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली और जांच में जुट गई। डूबने वाले दोनों बच्चों का नाम राजू स्वर्णकार और शिबू स्वर्णकार बताया जा रहा है। हादसे के बाद घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

JPSC JSSC CID Arrest: CID ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार,...

JPSC JSSC CID Arrest, रांची: अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने JPSC और JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षाओं से जुड़े मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया...

Alamgir Alam Money Laundering Case: आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से...

Alamgir Alam Money Laundering Case, रांची: झारखंड के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को टेंडर आवंटन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम...

Dhanbad Encounter: निखार सबलोक हत्याकांड से जुड़े शूटर को पुलिस ने...

Dhanbad Encounter: जमशेदपुर के चर्चित कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड से जुड़े एक कथित शूटर को धनबाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।...