और जब CHAPRA में सुनील सिंह ने कहा ‘रोहिणी आचार्य को इतने जबरदस्त तरीके से हराइये कि इतिहास याद करे’

छपरा: लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद छपरा से रोहिणी आचार्य के प्रचार के लिए लालू – राबड़ी छपरा पहुंचे। वहां पहुँचने के बाद लालू यादव ने सबसे पहले राजद के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद एक सभा आयोजित की गई। आयोजित सभा को लालू यादव समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान लालू यादव के करीबी और राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील सिंह भी मौजूद थे।

सभा को संबोधित करते वक्त सुनील सिंह ने अपने एक बयान से लोगों को चौंका दिया। दरअसल सभा को संबोधित करते हुए सुनील सिंह ने लोगों से रोहिणी आचार्य को हराने की अपील लोगों से कर दी। सुनील सिंह जब सभा को संबोधित कर रहे थे तो उन्होंने कहा कि ‘रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर जो वादा तेजस्वी ने किया था उसे महज 17 महीने में पूरा कर दिखाया। हम आपसे बस इतना कहना चाहेंगे कि आप डॉ रोहिणी आचार्य जी को इतने जबरदस्त वोट से हराइये कि आने वाला इतिहास याद करे कि रोहिणी आचार्य भी एक शख्सियत थी।

सुनील सिंह के इस बात पर वहां बैठे लोग चौंक उठे। हालांकि सुनील सिंह को तुरंत अपनी गलती का अहसास हो गया और उन्होंने अपने वाक्य को सुधारा। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में छपरा सीट से लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य चुनाव लड़ रही हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- गर्म हो रही है KARAKAT की राजनीति, किरण प्रभाकर ने किया चुनाव लड़ने की घोषणा

CHAPRA

CHAPRA
CHAPRA

Highlights

Latehar News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से पहले जान लें...

Latehar News: लातेहार ज़िले में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) 2026 अभियान शुरू हो गया है। इस पहल के तहत, ज़िले के सभी मतदान केंद्रों...

Bokaro News: एलेप्पी एक्सप्रेस के जनरल कोच में मिले दो लावारिस...

Bokaro News: बोकारो रेलवे स्टेशन पर "ऑपरेशन नारकोस" के तहत एक अहम कार्रवाई में, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एलेप्पी एक्सप्रेस के जनरल कोच...

Dhanbad News: तमिलनाडु हादसे के पीड़ितों के लिए सरकार की बड़ी...

Dhanbad News: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर ज़िले में अमोनिया गैस लीक की घटना के बाद बचाए गए धनबाद के 12 मज़दूर झारखंड लौट रहे हैं।...