Wednesday, July 2, 2025

Latest News

Related Posts

आज रांची लौटेंगे कांग्रेस के नाराज विधायक, कल केसी वेणुगोपाल से हुई मुलाकात

रांची. मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नाराज कांग्रेस के विधायक आज दिल्ली से रांची आएंगे। मिली जानकारी के अनुसार, रात 8 बजे कांग्रेस के विधायक रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

बता दें कि, कल ही इन नाराज विधायकों ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की थी। इसके बारे में कांग्रेस विधायक ने कहा कि केसी वेणुगोपाल से मुलाकात हुई है। हालांकि झारखंड मंत्रिमंडल को लेकर केसी वेणुगोपाल से क्या सीक्रेट बात हुई, इसे बताने से इनकार कर दिया।

बता दें कि, झारखंड में मंत्रिमंडल विस्तार होने के बाद कांग्रेस के कुछ विधायकों ने मोर्चा खोल दिया था। इन नाराजगियों के बीच कांग्रेस के आठ नाराज विधायक आलाकमान से मिलने के लिए 17 फरवरी की शाम को रांची से दिल्ली रवाना हुए। कल इन नाराज विधायकों की मुलाकात कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल से हुई है।

Loading Live TV...

📍 लोकेशन और मौसम लोड हो रहा है...