Advertisment

रातू रोड एलिवेटेड फ्लाईओवर उद्घाटन की तैयारियों को लेकर DC ने की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

रांची. प्रस्तावित रातू रोड एलिवेटेड फ्लाईओवर, रांची का उद्घाटन 3 जुलाई 2025 को किया जाएगा। इसकी तैयारियों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त (DC) सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध और समन्वित कार्यान्वयन के लिए स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

फ्लाईओवर उद्घाटन लेकर DC ने की बैठक

बैठक में डीआईजी सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, चंदन कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त रांची, सौरभ कुमार भुवनिया, ग्रामीण प्रवीण पुष्कर एवं शहर अजित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर उत्कर्ष कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी, रांची राजेश्वरनाथ आलोक, पुलिस अधीक्षक यातायात रांची, संबंधित पुलिस पदाधिकारी एवं सम्बंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

DC द्वारा यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, अतिथियों के लिए प्रोटोकॉल, और उद्घाटन समारोह की व्यवस्था को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए। उपायुक्त भजन्त्री ने जोर दिया कि उद्घाटन समारोह के दिन सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हों।

यातायात प्रबंधन करने के निर्देश

DC द्वारा उद्घाटन समारोह के दौरान रातू रोड और आसपास के क्षेत्रों में यातायात का सुगम संचालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और यातायात विभाग को निर्देश दिए गए हैं। भीड़ प्रबंधन, वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था, और वाहनों की पार्किंग के लिए उचित प्रबंध करने को कहा गया है।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश

उपायुक्त द्वारा समारोह स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है। आयोजकों और संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करने को कहा गया है। साथ ही समारोह स्थल पर पेयजल, चिकित्सा सुविधा, और स्वच्छता की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं।

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...

Ranchi Theft Case: पंडरा के डार्लिंग आर्केड चोरी मामले में दूसरे...

रांची के पंडरा स्थित डार्लिंग आर्केड अपार्टमेंट में 20 लाख के जेवर और नकदी चोरी मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। बिहार...

CAT 2026 Registration: तीन अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, 29 नवंबर...

CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन तीन अगस्त से शुरू होगा। परीक्षा 29 नवंबर को होगी। जानें आवेदन तिथि, शुल्क, एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों...