Advertisment

झारखंड के सतत विकास लक्ष्य को लेकर यूनिसेफ के कार्यों की समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए ये निर्देश

रांची. झारखंड के सतत विकास लक्ष्य की उपलब्धि को लेकर यूनिसेफ के कार्यों की समीक्षा मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में मंगलवार को की गई। मुख्य सचिव अलका तिवारी ने यूनिसेफ को सभी संबंधित विभागों के साथ निरंतर समन्वय पर बल देते हुए निर्देश दिया कि वे अपने कार्यों की लगातार समीक्षा का सिस्टम बनाएं। उन्होंने कहा कि यूनिसेफ झारखंड के सतत विकास को लेकर जो कार्य कर रहा है, वैसे ही कार्य व्यापक पैमाने पर राज्य सरकार भी कर रही है। इस स्थिति में एक दूसरे के डाटा राज्य के सतत विकास में काफी उपयोगी हो सकते हैं। इसके लिए विभागों के साथ पाक्षिक बैठक करने का निर्देश दिया।

सतत विकास लक्ष्य को लेकर यूनिसेफ के कार्यों की समीक्षा

मुख्य सचिव ने कहा कि इन बैठकों में यूनिसेफ फील्ड के अपने कार्यों, अनुभव और सुझावों को साझा करे और यह देखे कि बच्चों को लेकर सरकार की योजनाओं के साथ कैसे बेहतर तालमेल के साथ काम किया जा सकता है। योजनाओं की निगरानी और उसके फलाफल पर फोकस पर भी उन्होंने बल दिया।

उन्होंने यूनिसेफ से कहा कि वे सामाजिक प्रक्षेत्र में अन्य राज्यों में जो बेहतर कार्य हो रहे हैं, उनका अध्ययन, विश्लेषण करें और उसका क्रियान्वयन झारखंड में कैसे किया जा सकता है, इसका ब्लू प्रिंट बनाएं। उन्होंने योजना विभाग के साथ एक पोर्टल पर डाटा साझा करने का निर्देश दिया, ताकि डाटा मिस मैच नहीं हो। मुख्य सचिव ने पोषण से जुड़ी समस्याओं पर फोकस करने के साथ हाशिए पर खड़े लोगों के सतत विकास पर फोकस करने को कहा।

मुख्य सचिव ने हाथ की सफाई को लेकर जागरूकता पैदा करने के लिए यूनिसेफ की प्रशंसा करते हुए कहा कि पोषण के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा आदि के क्षेत्र में भी संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर लोगों को जागरूक और सक्षम बनाएं। उसके पहले यूनिसेफ ने झारखंड में बच्चों को लेकर किये जा रहे कार्यों और उपलब्धियों को लेकर प्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी।

समीक्षा बैठक में सचिव मस्त राम मीणा, मनोज कुमार, मुकेश कुमार, उमाशंकर सिंह, नेहा अरोड़ा और यूनिसेफ की झारखंड प्रमुख कानिनिका मित्रा और उनके सहयोगी उपस्थित थे।

Jamshedpur Gau Samman Aahwan Abhiyan: जमशेदपुर में गौ सम्मान आह्वान अभियान,...

Jamshedpur Gau Samman Aahwan Abhiyan: 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत शहर में एक बड़ा जन-जागरूकता कार्यक्रम और रैली आयोजित की गई। इस अभियान...

Koderma Meghatari Road Accident: मेघातरी घाटी में भीषण हादसा, ट्रक का...

Koderma Meghatari Road Accident: सोमवार देर रात जिले के मेघातरी घाटी इलाके में एक दुखद सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पत्थर...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...