आंजन धाम रोड बना तालाब, श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी

गुमलाः जिले के प्रस्तावित प्रखंड टोटो के आंजन धाम रोड में जलजमाव से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दो दिन के लगातार बारिश से मिडिल स्कूल टोटो के सामने सड़क में नदी जैसी स्थिति हो गयी है. पास में ही एक सरकारी और दो गैर सरकारी स्कूल हैं. जहां हजारों की संख्या में बच्चे पढ़ने आते हैं. जलजमाव के कारण स्कूली बच्चों, शिक्षक, स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं.

वहीं बाजार भी इसी रास्ते से होकर जाना पड़ता है. जिससे दूरदराज से आने वाले व्यापारी, सब्जी विक्रेताओं को भी सामान लाने जाने में दिक्कत हो रही है. इस जल जमाव में कई लोग गिर भी रहे हैं. वाहनों से पानी और गंदगी के छींटे दुकानों पर पड़ रहे हैं. श्रद्धालु और पर्यटक हनुमान जन्म स्थली आंजनधाम भी इसी सड़क से होकर जाते हैं. स्थानीय लोगों ने अविलंब इस पर संज्ञान लेकर प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की है.

रिपोर्टः अमित राज

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...