गंगा नदी पर खुल गया पीपा पुल, दियारा क्षेत्र में आवागमन में होगी परेशानी, लोगों ने कहा….

पटना: पटना के बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र के दियारा इलाके में जाने के लिए एक मात्र सहारा पीपा पुल खुल जाने से अब लोगों को आवागमन में परेशानी होने लगी है। गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर की वजह से स्थानीय प्रशासन ने गंगा नदी पर बने पीपा पुल खोल दिया है जिससे अब लोगों को आवागमन में परेशानी होने लगी है। दरअसल इस क्षेत्र में स्थानीय प्रशासन 15 अक्टूबर के लगभग में पीपा पुल का निर्माण करता है जो 15 जून तक रहता है। इस दौरान लोगों के आवागमन के लिए पीपा पुल एक बड़ा माध्यम होता है लेकिन अब पीपा पुल खुल जाने के बाद यह परेशानी बढ़ जाती है।

बता दें कि 15 जून के बाद बिहार में मानसून का आगमन हो जाता है और बारिश की वजह से गंगा नदी में जलस्तर बढने लगता है। इस वजह से प्रशासन बाढ़ की स्थिति मान कर किसी भी अवांछनीय घटना को रोकने के लिए पीपा खोल देता है। स्थानीय लोगों ने कहा कि यह आज की समस्या नहीं है बल्कि वर्षों की समस्या है। स्थानीय विधायक, सांसद समेत अन्य नेता हमेशा यहां पुल निर्माण का आश्वासन तो देते हैं लेकिन आश्वासन आज तक धरातल पर नहीं उतर सका।

यह भी पढ़ें – तेजस्वी के विधानसभा क्षेत्र को कल CM देंगे बड़ी सौगात, खत्म हो जाएगी आवागमन की समस्या…

मामले को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पीपा पुल को खोल दिया गया है। अब नदी में रजिस्टर्ड नाव चलाई जाएगी जिससे ग्रामीण नाव से दियारा के उसे पर जाएंगे और क्षमता से अधिक यात्री को नाव पर नहीं बैठाएंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   प्रोन्नति के बाद पहली बार गांव पहुंचे IAS अधिकारी, हजारों लोगों ने किया भव्य स्वागत…

बाढ़ से विकास कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Khunti PLFI Arrest: खूंटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PLFI के...

 झारखंड के खूंटी जिले में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर PLFI के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से देसी तमंचा और...

Jharkhand CID: फॉरेक्स Trading Fraud में CID की बड़ी कार्रवाई, 8.52...

 झारखंड CID ने फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 8.52 करोड़ रुपये की साइबर ठगी मामले में यूपी के मिर्जापुर से आरोपी को गिरफ्तार किया।Jharkhand...

अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने किया हड़ताल

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के पकड़ीदयाल नगर पंचायत के सभी सफाई कर्मियों ने पकड़ीदयाल नेहरु चौक पर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल किया। वहीं...

मधेपुरा में फिल्मी अंदाज में किडनैपिंग फेल, फिरौती लेने पहुंचे बदमाश...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा से एक सनसनीखेज अपहरण कांड सामने आया। जहां दिनदहाड़े दो युवकों का किडनैप कर बदमाशों ने परिवार से फिरौती...

पटना में TRE-4 को लेकर माले का प्रदर्शन, CM सम्राट का...

पटना : पटना के पीजीओ गोलंबर पर TRE-4 भर्ती प्रक्रिया को लेकर माले कार्यकर्ताओं और छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बिहार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img