बिहार कला पुरस्कार के लिए 52 कलाकारों की घोषणा

पटना : कला, संस्कृति एवं युवा विभाग ने बिहार कला पुरस्कार योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत प्रदर्श कला और चित्रकला के 52 कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार भी शामिल हैं। चयनित कलाकारों को कुल 27 लाख 47 हजार रुपए की सम्मान राशि मिलेगी। राज्य से 22 स्थापित, 18 नवोदित, छह राष्ट्रीय और छह कलाकारों का लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार देने के लिए चयन किया गया है।

Goal 7 22Scope News

वर्ष 2022-23 के लिए 17 कलाकार चुने गए हैं

आपको बता दें कि वर्ष 2022-23 के लिए 17 कलाकार चुने गए हैं। इनमें छह स्थापित, सात नवोदित, दो राष्ट्रीय और दो लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार हैं। वर्ष 2023-24 के लिए भी 17 कलाकार हैं। इसमें आठ स्थापित, पांच नवोदित, दो राष्ट्रीय और दो लाइफटाइम अचीवमेंट शामिल हैं। इसी तरह, वर्ष 2024-25 के लिए 18 कलाकार चुने गए हैं, जिनमें आठ स्थापित, पांच नवोदित, दो राष्ट्रीय और दो लाइफटाइम अचीवमेंट हैं।

24 सितंबर को होगा सम्मान समारोह – मंत्री मोतीलाल प्रसाद

कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री मोतीलाल प्रसाद ने कहा कि कलाकारों का चयन लंबे समय से लंबित था। अब तीन वर्षों के सम्मान की घोषणा हो गई है। 24 सितंबर को सम्मान समारोह होगा, जिसकी जानकारी जल्द साझा की जाएगी। विभाग के सचिव प्रणव कुमार ने बताया कि योजना में तीन वर्षों में 150 से अधिक आवेदन आए थे। इनमें से उत्कृष्ट कलाकारों का चुनाव किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि गुरु-शिष्य परंपरा योजना के तहत 31 अगस्त तक आवेदन लिए गए हैं, आने वाले दिनों में आवेदन की तारीख बढ़ाई जा सकती है।

चयनित कलाकारों के नाम

वर्ष 2022-23 के राष्ट्रीय पुरस्कार चित्रा प्रसाद, पद्मश्री मधुबनी कलाकार दुलारी देवी को मिलेंगे, जबकि लाइफ टाइम अचीवमेंट के लिए अनिल बिहारी, सुमन कुमार को देने की घोषणा हुई है। वर्ष 2023-24 में राष्ट्रीय पुरस्कार गायक कल्पना पटवारी, पद्मश्री बउआ देवी को और लाइफ टाइम अचीवमेंट पद्मश्री निर्मला देवी, भोजपुरी लोक गायक भरत सिंह भारती को दिया जाएगा। वर्ष 2024-25 के राष्ट्रीय पुरस्कार रत्नेश्वर प्रसाद, अशोक कुमार विश्वास को और लाइफ टाइम अचीवमेंट गोदना कलाकार शिवन पासवान, गायक भरत शर्मा व्यास को मिलेगा।

कलाकारों को मिलेंगे 1-1 लाख रुपए

विभाग वर्ष 2011-12 से उत्कृष्ट कलाकारों को सम्मानित कर रहा है। योजना में राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकार शामिल हैं। स्थापित और नवोदित कलाकारों को पुरस्कार, सम्मान राशि के साथ स्मृति चिन्ह, मोमेंटो, प्रमाण पत्र और अंगवस्त्र दिए जाएंगे। स्थापित कलाकार को 51 हजार रुपए, नवोदित को 25 हजार रुपए, राष्ट्रीय और लाइफ टाइम अचीवमेंट के लिए एक लाख रुपए प्रति कलाकार देने की घोषणा हुई है।

यह भी पढ़े : युवाओं को उद्योग आधारित प्रशिक्षण से मिलेगा आत्मनिर्भरता का रास्ता…

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img