धनंजय कुमार पुटूस के जनता दरबार में 12 वर्षों से लंबित राशन समस्या का हुआ समाधान

Ramgarh: जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर सिद्ध करते हुए भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस जी ने जनता दरबार के माध्यम से एक जरूरतमंद मुकेश कुमार नामक व्यक्ति की 12 वर्षों से लंबित राशन संबंधी समस्या का सफल समाधान कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुकेश कुमार पिछले 12 वर्षों से अपने राशन से जुड़ी समस्या को लेकर विभिन्न सरकारी विभागों, अधिकारियों एवं नेताओं के पास लगातार चक्कर काटते रहे, लेकिन हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लगी। लंबे समय से परेशान होकर अंततः उन्होंने धनंजय कुमार पुटूस के जनता दरबार में अपनी समस्या को रखा।

मामले की गंभीरता को समझते हुए धनंजय कुमार पुटूस जी ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से तुरंत संपर्क किया और व्यक्तिगत स्तर पर इस मामले का निरंतर फॉलोअप किया। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप, वर्षों से लंबित यह समस्या अब पूरी तरह सुलझा दी गई है।

समस्या के समाधान के बाद लाभुक ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए धनंजय कुमार पुटूस जी का आभार जताया और कहा कि उन्हें अब जाकर न्याय मिला है।

इस अवसर पर धनंजय कुमार पुटूस जी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं को लेकर बेझिझक जनता दरबार में आएं, ताकि उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

यह पहल जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही और जनसेवा के प्रति उनकी संवेदनशीलता का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है। मुकेश कुमार जी की समस्या के समाधान में सकारात्मक सहयोग के लिए धनंजय कुमार पुटूस ने डीएसओ रामगढ़ रंजिता टोप्पो एवं अमित तिवारी के प्रति भी आभार व्यक्त किया है।

 

 

Saffrn

Trending News

‘धुरंधर’ की दोनों फिल्मों ने मिलकर 3000 करोड़ की कमाई का...

Mumbai: जियो स्टूडियोज की फिल्म ‘धुरंधर’ टाइटल की  के दोनों फिल्मों, धुरंधर और 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर मिलकर 3000 करोड़ रुपये...

अक्षय तृतीया पर जियोफाइनेंस का धमाकेदार ऑफर, डिजिटल गोल्ड पर ...

Mumbai: अक्षय तृतीया के मौके पर डिजिटल गोल्ड खरीदने वाले ग्राहकों के लिए जियोफाइनेंस ने एक खास ऑफर पेश किया है। कंपनी के मुताबिक...

CM सम्राट का BJP प्रदेश कार्यालय में भव्य स्वागत-अभिनंदन, प्रदेश अध्यक्ष...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आज भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे।...

Garhwa विधायक के पैतृक घर में हुई चोरी, ताला तोड़कर अज्ञात...

Garhwa:  Garhwa जिले में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। Garhwa थाना क्षेत्र के बेलहारा गांव स्थित स्थानीय भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी...

पूर्व CM नीतीश ने सोशल मीडिया पर बदला अपना प्रोफाइल बायो

पटना : बिहार में सियासत बदली तो अब नीतीश कुमार का सोशल मीडिया एक्स का बायो भी बदल गया है। नीतीश कुमार ने एक्स...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img