Bihar के 2 राज्यसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा

पटना: लोकसभा चुनाव में राजद और भाजपा का एक एक राज्यसभा सीट खाली हो गया था। इन खाली सीटों पर उप चुनाव की घोषणा चुनाव आयोग ने कर दी है। दोनों सीटों पर उप चुनाव के लिए अधिसूचना 14 अगस्त को जारी की जाएगी, जबकि नामांकन 21 अगस्त तक होगी। 27 अगस्त तक नाम वापस लिया जा सकेगा और मतदान 3 सितम्बर को होगा। लोकसभा चुनाव के दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से चुनाव जीती हैं और विवेक ठाकुर ने भी लोकसभा सीट से जीत दर्ज की जिसके बाद दोनों राज्यसभा सीट खाली हो गई है।

मीसा भारती जिस सीट से राज्यसभा सांसद थी बताया जाता है कि इस सीट पर लंबे समय से लालू परिवार का कब्ज़ा रहा है लेकिन इस बार यह सीट एनडीए के खाते में जा सकती है। हालांकि अभी एनडीए में उम्मीदवार का नाम फाइनल नहीं हुआ है। मीसा भारती का राज्यसभा सांसद के तौर पर कार्यकाल जुलाई 2028 तक बचा था तो विवेक ठाकुर का मई 2026 तक लेकिन दोनों के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद राज्यसभा की दोनों सीटें खाली हो गई थी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-BJP कोटे के मंत्रियों ने सुनी लोगों की फरियाद, बांग्लादेश मामले में…

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bihar Bihar

Bihar

Ranchi University PhD Admission: रांची यूनिवर्सिटी में PhD इंटरव्यू की तारीख...

Ranchi University PhD Admission: रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन की प्रक्रिया जारी है। नामांकन के लिए अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 22, 23 और 24 अक्टूबर...

Jamshedpur Encroachment: सरकारी-लीज जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्ती, 17...

Jamshedpur Encroachment: सरकारी और टाटा स्टील की लीज भूमि से अवैध कब्जे हटाने के लिए मंगलवार को धालभूम अनुमंडल प्रशासन, राजस्व विभाग और पुलिस...

Ranchi State Library Fire: फिरायालाल की स्टेट लाइब्रेरी में आग, छात्रों...

Ranchi State Library Fire: फिरायालाल स्थित स्टेट लाइब्रेरी में मंगलवार को अचानक आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। लाइब्रेरी में मौजूद छात्रों...