अनूप सिंह का बड़ा बयान-ईडी के डर से कई भ्रष्ट नेता भाजपा में शामिल और जो नहीं हुए वो सलाखों के पीछे……

Bokaro- बोकारो के लोहांचल कॉलोनी स्थित क्लब में पत्रकारों को संबोधित करते हुए धनबाद लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पति सह बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने कहा कि ईडी के डर से कई भ्रष्ट नेता भाजपा पार्टी में शामिल हो गए हैं और जो नहीं हुए उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है।

परिवारवाद के संबंध में कुमार जयमंगल सिंह ने कहा कि क्या राजनाथ सिंह के परिवार में परिवारवाद नहीं है। क्या माधव लाल सिंधिया के बेटे ज्योति आदित्य सिंधिया परिवारवाद नहीं हुआ। क्या अजीत सिंह चौधरी के परिवार में परिवारवाद नहीं हुआ। क्या रमन सिंह के परिवार में परिवारवाद नहीं हुआ। क्या भानु प्रताप शाही, कालीचरण मुंडा सहित कई नेता जिनमें परिवारवाद हावी है।

हम परिवारवाद नहीं सेवावाद कहते हैं

यह परिवारवाद सिर्फ हमारे में ही विरोधियों को दिखता है। वे जिसे परिवारवाद कहते हैं हम उसे सेवावाद कहते हैं। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि डॉक्टर का बेटा डॉक्टर ही बनेगा, राजनीतिक करने का पीढ़ी राजनीति ही करेगा। भाजपा को कुछ नहीं मिलता है तो यह सब बेवजह बकवास करते रहते हैं।

आगे उन्होंने कहा कि ढुल्लू महतो ने ददई दुबे से आशीर्वाद लिया था इस संबंध में पूछे जाने पर जय मंगल सिंह ने कहा कि ददई दुबे हम सभी के अभिभावक हैं और मेरे भी अभिभावक हैं। मैं भी आशीर्वाद लेने जाऊंगा। राजसिन्हा, बिरंची नारायण के पास भी मैं आशीर्वाद लेने जाऊंगा। इसका मतलब यह नहीं है कि वह कांग्रेस पार्टी में आ जाएंगे।

ढुल्लू महतो बैकवर्ड फॉरवर्ड की राजनीति करते हैं

आगे उन्होंने कहा कि ढुल्लू महतो बैकवर्ड फॉरवर्ड की राजनीति करते हैं। अगर वह ददई दुबे का आशीर्वाद लिए हैं तो उनके मार्गदर्शन में ही चलना चाहिए। बैकवर्ड फॉरवर्ड की राजनीति नहीं करनी चाहिए। सरयू राय के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सरयू राय मेरे अभिभावक हैं उनका पूरा सहयोग और समर्थन मिल रहा है और जल्द ही सरयू राय हमारे समर्थन में प्रेस वार्ता भी करेंगे। हमें उनका भरपूर सहयोग मिल रहा है।

Jamshedpur Crime News: दो देसी पिस्टल, कारतूस और हत्या की प्लानिंग…...

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हत्या की एक कथित साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। जुगसलाई थाना क्षेत्र...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों का विरोध प्रदर्शन, पेपर...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों ने बुधवार को अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड के पारा शिक्षकों के लिए...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड में 'पारा शिक्षकों' (सहायक शिक्षकों) की भर्ती के लिए एक बड़ा अभियान शुरू होने वाला है। झारखंड कर्मचारी चयन...