BIG BREAKING : कांग्रेस विधायक अनूप सिंह को ईडी ने भेजा समन

24 दिसंबर को अनूप सिंह से होगी पूछताछ

रांची : विधायक कैश कांड मामले में ईडी ने कांग्रेस विधायक अनूप सिंह को समन भेजा है.

ईडी ने 24 दिसम्बर को दिन के 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है.

सरकार के खिलाफ साजिश रचने और कैश कांड के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज

कराने वाले अनूप सिंह से ईडी पूछताछ करेगी.

कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने अरगोड़ा थाने में दर्ज कराया था जीरो एफआईआर

ईडी ने रांची के अरगोड़ा थाने में कांग्रेस के बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह के

बयान पर दर्ज जीरो एफआईआर को आधार बनाते हुए गत माह मनी लॉन्ड्रिंग के तहत

केस दर्ज किया ही था, इसके अलावा ईडी ने दो और मामलों को भी अपनी जांच के दायरे में लिया था.

इनमें रांची के कोतवाली थाने में विधायक अनूप सिंह और धुर्वा में घाटशिला के

विधायक रामदास सोरेन के बयान पर दर्ज प्राथमिकी शामिल है.

हावड़ा में तीनों विधायक कैश के साथ हुए थे गिरफ्तार

सभी मामलों में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जांच चल रही है. अरगोड़ा थाने में 31 जुलाई को हुई दर्ज जीरो एफआईआर में अनूप सिंह ने पुलिस को बताया था कि एक दिन पहले यानी 30 जुलाई को हावड़ा में 49 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार झारखंड के तीन विधायक डॉ. इरफान अंसारी, नमन विक्सल कोंगाड़ी और राजेश कच्छप ने उन्हें भी सरकार गिराने की साजिश में शामिल करने के लिए प्रलोभन दिया था.

कांग्रेस विधायक अनूप सिंह : तीनों विधायकों पर अनूप सिंह ने लगाया था ये आरोप

अनूप का आरोप था कि झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही महागठबंधन की सरकार गिराने के लिए तीनों ही विधायकों ने साजिश रची थी. इसके लिए हर विधायक को 10-10 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया था. गिरफ्तार विधायकों ने उन्हें भी फोन पर कोलकाता आने के लिए कहा था. यह भी ऑफर दिया था कि अगर वे अपने साथ अन्य विधायकों को भी लेकर कोलकाता जाते हैं तो प्रत्येक विधायक को दस-दस करोड़ रुपये दिए जाएंगे. अनूप सिंह को नई सरकार में मंत्री पद देने की बात भी कही गई थी.

रिपोर्ट: करिश्मा

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...